{"_id":"5986d3de4f1c1bb06a8b4838","slug":"uttar-pradesh-cm-yogi-adityanath-interview-on-sikh-marriages-ragistration-act","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में सिखों के विवाह पंजीकरण को लेकर नई व्यवस्था, योगी आदित्यनाथ का ऐलान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में सिखों के विवाह पंजीकरण को लेकर नई व्यवस्था, योगी आदित्यनाथ का ऐलान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/नई दिल्ली
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:42 AM IST
विज्ञापन
sikh marriages
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में सिखों के विवाह पंजीकरण को लेकर एक नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर बड़ा ऐलान किया है, जान भी जानिए।
sikh marriages
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य में आनंद कारज मैरिज एक्ट के अंतर्गत सिखों के लिए विवाह की रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू कर दी जाएगी। यह भरोसा उन्होंने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जनरल सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा को दिया, जो शुक्रवार को उनसे मिलने पहुंचे थे। सिरसा ने योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात के दौरान उन्हें इस मामले पर पत्र भी सौंपा।
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : WondersList
सिरसा ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह एक्ट यूपी संसद की तरफ से पास हो चुका है। अभी तक यूपी में सिखों को विवाह पंजीकरण को लेकर काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हरियाणा और पंजाब इस एक्ट को पहले ही लागू कर चुके हैं, जबकि दिल्ली एक्ट लागू करने के लिए प्रक्रिया पूरी करने के बिल्कुल नजदीक पहुंचा चुका है। ऐसे में यूपी में इसे जल्दी से जल्दी लागू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
marriage
मुख्यमंत्री को राज्य में एक्ट लागू करने की अपील करते सिरसा ने उन्हें बताया कि राज्य की सिख आबादी चाहती है कि उनके विवाहों की रजिस्ट्रेशन एक्ट के अंतर्गत हो परंतु इसके लागू न होने के कारण वह पुरानी व्यवस्था के अनुसार ही विवाहों की रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
marriage
उन्होंने बताया कि यदि एक्ट जल्दी लागू कर दिया जाए तो सिख जोड़े अपनी धार्मिक मर्यादा के अनुसार अपने विवाहों की रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। वहीं मुख्यमंत्री ने सिरसा को भरोसा दिलाया कि एक्ट जल्दी ही लागू किया जाएगा और वह इस प्रक्रिया को जल्दी से जल्दी पूरा करवाएंगे।