{"_id":"632365b36a6a4b2a631fc4f3","slug":"video-of-girl-students-cleaning-toilets-goes-viral-on-social-media-in-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पंजाब में किताबों वाले हाथों में वाइपर: स्कूल में टॉयलेट साफ कर रहीं छात्राएं, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में किताबों वाले हाथों में वाइपर: स्कूल में टॉयलेट साफ कर रहीं छात्राएं, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
स्कूल में सफाई करती छात्राएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाब के होशियारपुर जिले में एक स्कूल में छात्राओं से टॉयलेट की सफाई करवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे स्कूल विद्यार्थियों के अभिभावकों में रोष है। वायरल वीडियो में छात्राएं स्कूल का बाथरूम साफ करते नजर आ रही हैं। छात्राएं पानी की बाल्टियां भरकर टॉयलेट में फेंक रही हैं और वाइपर से बाहर सफाई कर रही हैं। कोई अध्यापक साथ में नहीं दिखाई दे रहा है।
2 of 5
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट तस्वीर।
वायरल वीडियो पर स्कूल की अध्यापिका हरजिंदर कौर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि स्कूल में साफ सफाई अभियान चलाया गया है। यही वजह है कि बच्चे सफाई में जुटे थे। गांव के ही रहने वाले अभिभावक दरबारा सिंह ने संबंधित अध्यापकों के खिलाफ कड़ी करवाई की मांग की और कहा कि उनकी बेटी भी कक्षा चार में है।
3 of 5
सफाई करती छात्राएं।
वायरल वीडियो में उनकी बेटी तो नहीं दिखाई दी लेकिन बेटी ने बताया के वह अंदर सफाई कर रही थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान, शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस, जिलाधीश और बस्ती सैंसिया के सरपंच व नंबरदार जतिंदर जोती को शिकायत भेज कर करवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सफाई करती छात्राएं।
अभिभावकों का कहना है कि हम अपने बच्चों को स्कूल शिक्षा ग्रहण करने भेजते हैं। उन्होंने रोष जताया और कहा कि स्कूल टीचर्स को बच्चों से टॉयलेट साफ नहीं करवाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि टॉयलेट की सफाई करवाने वाले टीचर को नौकरी से डिसमिस कर दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
सफाई करती छात्राएं।
मैं छुट्टी पर था। दो टीचर जो स्कूल में मौजूद थी, उन्होंने बताया कि वह भी साथ में सफाई कर रही थीं लेकिन वायरल वीडियो में उनके साथ न होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह टॉयलेट के भीतर सफाई कर रही थीं। यह सभी काम सफाई पखवाड़े के तहत चल रहे थे। - हेड टीचर दिलबाग सिह।
मेरे ध्यान में मामला अभी आया है। मैं कड़ी करवाई करूंगा और उच्चाधिकारियों को अगली करवाई के लिए लिखकर भेजा जाएगा। - डीईओ एलिमेंट्री संजीव।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।