{"_id":"6320e4db6286034ca66c81b7","slug":"vicious-people-used-to-hang-people-with-six-chinese-apps-60-agents-were-also-associated-with-international-gangs-chandigarh-news-pkl4623186190","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fake loan app: अगर फोन में इंस्टाल हैं ये एप तो तुरंत करें डिलीट, चीनी नागरिक के खुलासे से हर कोई हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fake loan app: अगर फोन में इंस्टाल हैं ये एप तो तुरंत करें डिलीट, चीनी नागरिक के खुलासे से हर कोई हैरान
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रेसवार्ता करते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एप से कर्ज देकर लोगों को ब्लैकमेल करने और पैसे ऐंठने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के शातिरों ने पुलिस पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। आरोपियों ने बताया कि ठगी के लिए वह छह चीनी एप का इस्तेमाल करते थे। इन्हें डाउनलोड करते ही लोगों के मोबाइल का सारा डाटा उनके पास पहुंच जाता था। ब्लैकमेलिंग और ठगी के इस खेल में उनके साथ 60 एजेंट भी जुड़े थे। इस खुलासे के बाद पुलिस ने इन सभी लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है। बता दें कि मंगलवार को चंडीगढ़ साइबर सेल ने फर्जी लोन एप मामले में 21 लोगों को गिरफ्तार किया था।
2 of 5
पुलिस की गिरफ्त में सभी आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों के अनुसार, साइबर ठगों से पूछताछ करने के लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की टीम भी सेक्टर-17 साइबर सेल थाने पहुंची थी। उन्होंने आरोपियों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां हासिल की हैं। इस दौरान आईबी की टीम ने ट्रांसलेटर की मदद से गिरोह के मास्टरमाइंड चीनी नागरिक वान चेंघुआ से पूछताछ की। इसमें उसने बताया कि वह लोगों को हूग लोन एप, एए लोन एप, जीतू लोन एप, कैश फ्री लोन एप, कैश क्वाइन और फ्लाई कैश लोन एप डाउनलोड करवाता था। इन एप को चीन में बैठे उसके दोस्त ने तैयार किया है।
3 of 5
नकाब पहने आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
एसपी केतन बंसल ने बताया कि ये सारे एप प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड हो जाते हैं। इन सभी की जानकारी गूगल को दे दी गई है और पत्र लिखकर इन एप को जल्द से जल्द बंद करने को कहा गया है। जिन 60 एजेंटों के नाम सामने आए हैं, उनसे भी पूछताछ की जाएगी ताकि उनकी भूमिका का भी पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आरोपियों से बरामद सामान व नकदी।
- फोटो : अमर उजाला
मास्टरमाइंड समेत पांच आरोपी 16 तक रिमांड पर
साइबर सेल थाना पुलिस ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय ठग गिरोह के 10 आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया जबकि सात आरोपियों को सोमवार को जेल भेजा था। मास्टरमाइंड वान चेंघुआ (34) और नोएडा के सेक्टर 49 निवासी अंशुल कुमार (25), झारखंड के रांची निवासी परवराज आलम उर्फ सोनू भडाना (32) और दो अन्य आरोपी 16 सितंबर तक रिमांड पर हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
मोबाइल पर लोन लेने के लिए भेजे जा रहे लिंक को इंस्टॉल न करें। ठग फर्जी लोन एप से लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं। वर्क फ्रॉम होम के नाम से आने वाले मैसेज को भी नजरअंदाज करें क्योंकि शातिर ठग लोगों को वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर ठग रहे हैं। - केतन बंसल, एसपी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।