फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंडीगढ़ में बदला मौसम, बरसात और शीत लहर के बाद लौटी ठंड, गिरा तापमान

Thu, 04 Feb 2021 01:17 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 04 Feb 2021 01:17 PM IST
विज्ञापन
Weather changed in Chandigarh after Rain 
चंडीगढ़ में बरसात। - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ का मौसम गुरुवार को बदल गया। सुबह बरसात हुई और शीत लहर चलने से दिन की सर्दी लौट आई है। गुरुवार सुबह साढ़े 11 बजे चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू कश्मीर के पास इस समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इससे पहाड़ों में भी कई जगह बारिश हो रही है।

 
Weather changed in Chandigarh after Rain 
चंडीगढ़ में बरसात - फोटो : अमर उजाला
सुबह से चंडीगढ़ सहित आसपास के इलाकों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि रात तक बारिश के आसार बने हैं। रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। पांच फरवरी दोपहर तक सारे बादल छंट जाएंगे। हालांकि इसके बाद चंडीगढ़ सहित पूरा उत्तर भारत फिर से शीत लहर की चपेट में आ जाएगा। इससे अगले दो से तीन दिन अधिकतम तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।
 
Weather changed in Chandigarh after Rain 
बरसात - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में पिछले कुछ दिनों से दिन के तापमान में बढ़ोतरी आ गई थी, लेकिन गुरुवार को बरसात से मौसम बदल गया। जम्मू कश्मीर के पास इस समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इससे पहाड़ों में भी कई जगह बारिश हो रही है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather changed in Chandigarh after Rain 
बरसात में ड्यूटी देतीं पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
पांच फरवरी की सुबह से पश्चिमी विक्षोभ निष्क्रिय होने लगेगा और मौसम शुष्क हो जाएगा। लेकिन इसके आने से जो पहाड़ी हवाएं थम गई थीं, वो अब फिर से मैदानी इलाकों की ओर आने लगेंगे। इससे दिन व रात के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जाएगी। 
 
विज्ञापन
Weather changed in Chandigarh after Rain 
बरसात में घूमते लोग। - फोटो : अमर उजाला
इस पश्चिमी विक्षोभ जाने के बाद फरवरी के तीसरे व चौथे हफ्ते में पश्चिमी विक्षोभ आएंगे, जो अपने साथ अच्छी बारिश लाएंगे। बुधवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक रहा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed