मिस यूनिवर्स 2021 का ताज पहनने वालीं हरनाज कौर पंजाब के गुरदासपुर के गांव की रहने वाली हैं। हालांकि अब उनका परिवार चंडीगढ़ के पास खरड़ में लांडरां रोड पर शिवालिक सिटी में मोना पैराडाइज अपार्टमेंट में रहता है। उनका परिवार किसानी से जुड़ा हुआ है। 21 साल की हरनाज के पिता पीएस संधू का रियल एस्टेट बिजनेस है। उनकी माता डॉ. रविंदर कौर चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ हैं। हरनाज का एक भाई हरनूूर सिंह म्यूजिक कंपोजर है। हरनाज संधू ने अपनी प्राथमिक पढ़ाई चंडीगढ़ के शिवालिक पब्लिक स्कूल से की है। फिलहाल वे चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज की छात्रा हैं। ब्रह्मांड सुंदरी का ताज पहनने वाली हरनाज को अपनी शारीरिक संरचना को लेकर कई बातें सुननी पड़ी थी। लोग उनके पतलेपन का काफी मजाक उड़ाते थे।
Who is Harnaaz Sandhu: जानिए कौन हैं 21 साल की हरनाज, जिन्होंने किया भारत का नाम रोशन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 13 Dec 2021 04:01 PM IST
विज्ञापन
