सब्सक्राइब करें

मिस यूनिवर्स हरनाज संधू: गुरुद्वारा साहिब में दुआ मांग रहे थे माता-पिता, बेटी बनीं ब्रह्मांड सुंदरी तो छलक आए आंसू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 13 Dec 2021 02:08 PM IST
विज्ञापन
Parents of Miss Universe 2021 Harnaaz Sandhu are happy on her success
हरनाज संधू के माता पिता और भाई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

हरनाज संधू ने जैसे ही मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीता, खरड़ में रहने वाले उनके माता-पिता की आंखों से आंसू छलक गए। बेटी की सफलता से गद्गद् पिता परमजीत संधू ने कहा कि मुझे अपनी हरनाज पर गुरुर है। वहीं मां रविंदर कौर ने बेटी की जीत पर कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। मैं बयां नहीं कर सकती कि मैं कितनी खुश हूं। वह हमेशा बहुत सक्रिय और दृढ़निश्चयी रही हैं। उसके शिक्षकों और प्रिंसिपल ने उसका बहुत समर्थन किया है। जब संधू परिवार को बेटी के ब्रह्मांड सुंदरी बनने की खबर मिली तो वे गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में दुआ कर रहे थे। रविंदर कौर ने कहा कि हरनाज हमेशा एक्टिव रहती थी। हालांकि उन्होंने कभी बच्चों को फोर्स नहीं किया। वहीं हरनाज के कॉलेज के शिक्षकों ने उनके माता-पिता को बधाई दी। हरनाज संधू अपने परिवार में 16-17 भाइयों की इकलौती बहन हैं। उनका भाई हरनूर म्यूजिक कंपोजर है। जब हरनाज मिस चंडीगढ़ बनीं थीं तो उनके पिता को इस बारे में कुछ नहीं पता था, लेकिन बेटी के मिस यूनिवर्स बनने पर उन्होंने खूब मिठाई बांटीं। 

Trending Videos
Parents of Miss Universe 2021 Harnaaz Sandhu are happy on her success
हरनाज के घर बधाई देने पहुंचे उनके कॉलेज टीचर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
हरनाज संधू मूल रूप से पंजाब के गुरदासपुर की रहने वाली हैं। उनके पिता पीएस संधू का रियल एस्टेट बिजनेस है और उनकी माता डॉ. रविंदर कौर चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ हैं। हरनाज का एक भाई हरनूर सिंह है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Parents of Miss Universe 2021 Harnaaz Sandhu are happy on her success
हरनाज संधू अपने परिवार के साथ। - फोटो : फाइल
हरनाज संधू ने अपनी प्राथमिक पढ़ाई चंडीगढ़ के शिवालिक पब्लिक स्कूल से की है। फिलहाल वे चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज की छात्रा हैं। बचपन में अपने दुबलेपन के कारण लोगों के ताने सहने वाली हरनाज ने तनाव को पछाड़कर ये मुकाम हासिल किया। 
 
Parents of Miss Universe 2021 Harnaaz Sandhu are happy on her success
हरनाज संधू की माता डॉ. रविंदर कौर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
संधू ने मिस यूनिवर्स के लिए जाने से पहले अमर उजाला के साथ बातचीत में कहा था कि मैं विश्व स्तर पर तिरंगा लहराना चाहती हूं। मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के लिए पूरी मेहनत कर रही हूं।  
विज्ञापन
Parents of Miss Universe 2021 Harnaaz Sandhu are happy on her success
मां के साथ हरनाज। - फोटो : instagram
हरनाज ने बताया कि उनकी सफलता में उनकी मां का काफी सहयोग रहा है। उन्होंने बताया कि कठिनाइयां और संघर्ष जिंदगी का हिस्सा है, हमें बस सकारात्मक मानसिकता और मेहनत से उन्हें पार करना है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed