{"_id":"5d6cca2d8ebc3e93de123547","slug":"wing-commander-abhinandan-varthaman-flew-mig-21-with-indian-air-force-chief-bs-dhanoa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: 187 दिन बाद फिर 'आसमान' में विंग कमांडर अभिनंदन, वायुसेना प्रमुख संग उड़ाया मिग 21","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: 187 दिन बाद फिर 'आसमान' में विंग कमांडर अभिनंदन, वायुसेना प्रमुख संग उड़ाया मिग 21
Mon, 02 Sep 2019 01:38 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 02 Sep 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
वायुसेना प्रमुख के साथ अभिनंदन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जांबाज विंग कमांडर अभिनंदन 187 दिन बाद एक बार फिर आसमान में नजर आए तो पूरा देश गौरवान्वित हो गया। तस्वीरें देखकर आप भी सैल्यूट कीजिए।
वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ के साथ विंग कमांडर अभिनंदन
- फोटो : एएनआई
विंग कमांडर ने भारतीय वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ के साथ सोमवार को लड़ाकू विमान मिग-21 में उड़ान भरी। पंजाब के पठानकोट में एयरफोर्स स्टेशन से दोनों ने यह ऐतिहासिक उड़ान भरी। विंग कमांडर ने 27 फरवरी के बाद पहली बार उड़ान भरी और उन्हें देखकर देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।
#WATCH Pathankot: IAF Chief Air Chief Marshal BS Dhanoa and Wing Commander Abhinandan Varthaman moving towards the MiG-21 before their sortie earlier today. #Punjab pic.twitter.com/Rz9KJVJVWi
— ANI (@ANI) September 2, 2019
मिग 21 ने भरी उड़ान
- फोटो : एएनआई
भारत द्वारा बालाकोट में स्थित आतंकी ठिकानों पर 27 फरवरी को हवाई हमला करने के बाद पाकिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई की थी। उस वक्त भी अभिनंदन पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में मिग-21 ही उड़ा रहे थे। उन्होंने पाकिस्तान के एफ16 विमान गिराया था, हालांकि उनका विमान भी क्रैश हो गया था।
#WATCH IAF Chief Air Chief Marshal BS Dhanoa flew a sortie with Wg Cdr Abhinandan Varthaman at Air Force Station Pathankot today in a MiG-21 trainer. It's the last sortie flown by IAF Chief in a fighter aircraft before retirement.They took off around 1130 hrs for a 30 min sortie. pic.twitter.com/retSoI3EVl
— ANI (@ANI) September 2, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
मिग 21 ने भरी उड़ान
- फोटो : एएनआई
वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ मिग-21 लड़ाकू विमान के पायलट भी हैं। उन्होंने साल 1999 में कारगिल युद्ध के समय 17 स्क्वाड्रन की कमान संभालने के दौरान मिग 21 बाइसन को उड़ाया था। सोमवार को विंग कमांडर को उनके साथ देखना बेहद गौरवपूर्ण और सुखद पल हैं। दोनों बेहद आत्मविश्वास से भरे और खुश नजर आए।
विज्ञापन
वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ के साथ विंग कमांडर अभिनंदन
- फोटो : एएनआई
इस मौके पर वायुसेना प्रमुख ने कहा कि विंग कमांडर अभिनंदन ने छह महीने बाद वापसी की है। यह देखकर मैं बेहद खुश हूं। इसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं। अभिनंदन के साथ मिग 21 उड़ान भरके काफी अच्छा अनुभव कर रहा हूं। अभिनंदन इसी तरह आत्मविश्वास से भरे जोश और जज्बे के साथ आगे बढ़ें, बस यही दुआ है।