{"_id":"57ac39a14f1c1b8667ee64a3","slug":"wired-company-wired-office-weird-places-unique-company-dogs-welcomed-in-company","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए, ऐसी अनोखी कंपनी, जहां कुत्ते करते हैं आने-जाने वालों का वेल्कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए, ऐसी अनोखी कंपनी, जहां कुत्ते करते हैं आने-जाने वालों का वेल्कम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 12 Aug 2016 09:39 AM IST
विज्ञापन
अनोखी जगह, मनीमाजरा के ऑफिस में कुत्ते वेल्कम करते हैं
- फोटो : अमर उजाला
सुंदर युवतियों को वेलकम करते आपने अकसर देखा होगा, लेकिन चंडीगढ़ में एक ऐसी कंपनी है, जहां आने-जाने वालों का वेल्कम कुत्ते करते हैं। देखिए, पूरा मामला।
Trending Videos
अनोखी जगह, मनीमाजरा के ऑफिस में कुत्ते वेल्कम करते हैं
- फोटो : अमर उजाला
दो कुत्ते दफ्तर में घूमते रहते हैं। गौरतलब है कि दफ्तर में बेहतर काम का माहौल और तनाव दूर करने के लिए ये कंपनी भी गूगल के नक्शेकदम पर चल पड़ी हैं। दफ्तर से तनाव दूर करने के लिए दो पालतू डॉग्स की मदद ली है। अपने कर्मचारियों के लिए कई सहूलियतें भी दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अनोखी जगह, मनीमाजरा के ऑफिस में कुत्ते वेल्कम करते हैं
- फोटो : अमर उजाला
मनीमाजरा (एनएसी) स्थित क्यू ब्लॉक्स टेक्नोलॉजी प्रा. लि. के दफ्तर में प्रवेश करने पर ‘कार्लोस’ और ‘चतुर’ नाम के दो पेट्स स्वागत करते हैं। बीगल्स ब्रीड के ये दोनों डॉग इस दफ्तर में घूमते रहते हैं। कर्मचारी इन्हें गोद में लेने के लिए आतुर रहते हैं।
अनोखी जगह, मनीमाजरा के ऑफिस में कुत्ते वेल्कम करते हैं
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे आफिस में दिन की शुरुआत होती है। ‘कार्लोस’ तो को-ऑनर पंचम के केबिन के पास अपनी सीट पर बैठ जाता है और ‘चतुर’ एक-एक कर सभी कर्मचारियों से मिलता है। 5000 वर्ग फुट के स्पेस वाली इस कंपनी में 50 कर्मचारी काम करते हैं।
विज्ञापन
अनोखी जगह, मनीमाजरा के ऑफिस में कुत्ते वेल्कम करते हैं
- फोटो : अमर उजाला
2005 में शुरू हुई इस कंपनी का टर्न ओवर भले बहुत अधिक नहीं लेकिन यहां मिलने वाली सुविधाओं के कर्मचारी कायल हैं। कर्मचारियों को घर जैसा खाना मुहैया करवाने के लिए शेफ खाना बनाने आता है। वर्क स्पेस के साथ ही यहां प्ले स्टेशन, टेबल टेनिस, स्नूकर भी है। काम से जब मर्जी ब्रेक लेकर इन सुविधाओं का आनंद लिया जा सकता है।