{"_id":"5c7f835bbdec22145c46cb29","slug":"women-s-day-2019-indian-army-soldier-wife-reshamjeet-kaur-working-for-stray-dogs-success-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Women's Day: ये महिला 19 साल से बेसहारा जानवरों के लिए कर रही ऐसा काम, करेंगे जज्बे को सलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Women's Day: ये महिला 19 साल से बेसहारा जानवरों के लिए कर रही ऐसा काम, करेंगे जज्बे को सलाम
Wed, 06 Mar 2019 02:16 PM IST
खुशबू गोयल
अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 06 Mar 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
रेशमजीत कौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वूमेन्स डे के मौके पर पढ़िए उस महिला की कहानी, जो 19 साल से बेसहारा जानवरों के लिए वो काम कर रही है, जिसे करने से कोई भी एक बार हिचकिचा जाएगा।
सांकेतिक तस्वीर
पंजाब के मोहाली शहर की एक महिला बेसहारा जानवरों को नया जीवन देने के लिए 19 साल से संघर्ष कर रही हैं। वह अपने खर्च पर इनका ख्याल रखती हैं। इसके अलावा लोगों को भी उनके प्रति संवेदना रखने की नसीहत देती हैं। यहां बात हो रही है फेज-7 निवासी रेशम जीत कौर की, जो एक फौजी की पत्नी हैं। सफर काफी मुश्किल है, लेकिन वे पूरी मेहनत से इस काम में जुटी हैं।
सांकेतिक तस्वीर
रेशमजीत बताती हैं कि उनका परिवार आर्मी बैकग्राउंड से है, लेकिन जब भी वह किसी जानवर को दर्द में देखती थीं, तो उनका दिल काफी आहत होता था। यह सब देखकर ही उन्होंने बेसहारा जानवरों की मदद करने का फैसला लिया। परिवार वाले तो हमेशा साथ खड़े थे। बाद में उनके कुछ करीबी दोस्तों ने भी सहयोग किया। अब यह प्रयास एक मिशन में बदल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
रेशमजीत के मुताबिक, वह जानवरों की देखभाल बढ़िया तरीके से कर पाएं, इसके लिए उन्होंने प्रोटेक्शन एंड केयर फॉर एनिमल नामक संस्था बनाई है। वह इसकी हेड हैं। उनका काम सुबह पांच बजे शुरू हो जाता है और रात 11 बजे तक वह जानवरों की सेवा में जुटी रहती हैं। हालांकि उन्हें अभी तक किसी भी तरह की कोई सरकारी सहायता नहीं मिली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
रेशमजीत ने बताया कि बेसहारा और घायल जानवरों की देखभाल के लिए उन्होंने एयरपोर्ट रोड पर जमीन किराये पर लेकर शेड बनाया है, जहां पर वह उनका ख्याल रखती हैं। इसके अलावा जो जानवर गंभीर हालत में होते हैं, वह उन्हें अपने घर ले आती हैं और फिर अच्छे से उनकी देखभाल करती हैं।