{"_id":"62aae88801644801fa1a4285","slug":"youth-protest-against-agnipath-scheme-in-rewari-of-haryana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agnipath scheme protest: रेवाड़ी में युवाओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने भांजी लाठियां... पथराव भी हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agnipath scheme protest: रेवाड़ी में युवाओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने भांजी लाठियां... पथराव भी हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 16 Jun 2022 04:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रेवाड़ी में युवाओं पर भांजी गईं लाठियां।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में बृहस्पतिवार को बड़ी तादाद में युवा हरियाणा के रेवाड़ी में सड़कों पर उतरे। युवाओं ने पहले सर्कुलर रोड पर जाम लगाया और इसके बाद बसों को भी रोक दिया। करीब दो घंटे तक सर्कुलर रोड जाम रहा। पुलिस ने समझा बुझाकर युवाओं को राव तुलाराम पार्क में एकत्रित किया और बातचीत करनी चाहा लेकिन युवाओं ने वहां पर भी हंगामा कर दिया और दोबारा सड़क आ पहुंचे।
2 of 5
प्रदर्शन करते युवा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस बीच पुलिस ने प्रदर्शनकारी युवाओं पर लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज होते ही युवा तितर-बितर हो गए। इसके बाद कुछ युवाओं ने पुलिस पर पथराव कर दिया। स्थिति पर काबू पाने के लिए बड़ी तादाद में पुलिस बल सर्कुलर रोड पर गश्त कर रहा है। बड़ी तादाद में युवा बस स्टैंड के सामने सुबह करीब नौ बजे ही एकत्रित हो गए। इसके बाद युवाओं की तादाद बढ़ती चली गई। उन्होंने बस स्टैंड के सामने जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
3 of 5
रेवाड़ी में प्रदर्शन करते युवा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जाम लगाने के कारण शहर की लाइफ लाइन सर्कुलर रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बस स्टैंड के आसपास बहुत सी दुकानें भी बंद हो गईं। काफी देर तक पुलिस युवाओं को समझाने में जुटी रही। जाम लगाने वाले ज्यादातर युवा ब्रास मार्केट में कोचिंग सेंटरों पर पढ़ते हैं। युवाओं का कहना है कि सरकार अग्निपथ योजना के तहत चार साल के लिए सेना में भर्ती कर रही है, जिससे उनका पूरा भविष्य ही चौपट हो जाएगा। वे लोग सेना में पूरी सेवा देने के लिए तैयारी कर रहे हैं। हरियाणा का नौजवान तो सेना में ही अपना भविष्य तलाशता है लेकिन सरकार उनको इस तरह से नौकरी देकर कहीं का नहीं छोड़ेगी। प्रदर्शनकारी युवा नारेबाजी करने लगे।
इस बीच, डीएसपी मोहम्मद जमाल लगातार युवाओं को समझाने में जुटे रहे। इसके पश्चात युवाओं ने रोडवेज और निजी बसों को चलने से रोक दिया। वहीं कुछ युवा भागकर नाईवाली चौक पर भी जाम लगाने जा पहुंचे। इस बीच पुलिस ने युवाओं को समझाकर राव तुलाराम पार्क में एकत्रित किया। पुलिस टीम युवाओं को समझा रही थी कि इस तरह से जाम लगाने से उन पर मुकदमा दर्ज हो सकता है। युवाओं ने पुलिस की एक नहीं सुनी और वह पार्क से बाहर निकलकर सड़क पर जाम लगाने जाने लगे।
विज्ञापन
5 of 5
भिवानी में प्रदर्शन करते युवा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद पुलिस को सख्त रुख अपनाना पड़ा और पुलिस टीम ने युवाओं पर लाठीचार्ज कर दिया।लाठीचार्ज होते ही युवा इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो इसके बाद कुछ युवाओं ने पुलिस पर ही पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद बड़ी तादाद में फोर्स को और बुला लिया गया। पुलिस को भारी पड़ते देख युवा वहां से भाग निकले। बताया जा रहा है कि दूसरे जिलों के भी कुछ युवा प्रदर्शन में शामिल थे। पुलिस अब उन तमाम युवाओं की पहचान करने में जुटी है जो इस पूरे हंगामे के सूत्रधार रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।