छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर हंगामा जारी है। अब नया विवाद भिलाई में उठ गया है। यहां एक कार्यक्रम के दौरान पादरी को बुलाकर प्रार्थना सभा कराई जा रही थी। इसका पता चलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता पहुंच गए और नारेबाजी शुरू हो गई। हिंदू संगठनों का आरोप है कि आसपास के लोगों को बुलाया गया और उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए लालच दिया गया। फिलहाल खुर्सीपार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
धर्मांतरण पर हंगामा: दुर्ग में गृह प्रवेश पर प्रार्थना सभा, वीएचपी नेता बोले- लालच दे करा रहे थे धर्म परिवर्तन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 07 Jan 2023 06:44 PM IST
सार
एडिशनल एसपी दुर्ग संजय ध्रुव ने बताया कि समुदाय के लोगों ने एफआईआर दर्ज कराई है कि धार्मिक रूप से समुदाय विशेष को लोग इलाके को अस्थिर कर रहे हैं। इससे वैमनस्य फैलने की संभावना है। प्रार्थियों के बयान लिए जा रहे हैं। जो भी तथ्य आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन