फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg News: Hemchand Yadav University Registrar Accused of Diverting Employee's Salary, Arrested

Durg: पद का दुरुपयोग कर कर्मचारी के वेतन का बड़ा हिस्सा डकारा, हेमचंद यादव विवि के कुलसचिव पर लगे गंभीर आरोप

Mon, 03 Aug 2026 10:44 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग-भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग-भिलाई Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Mon, 03 Aug 2026 10:44 PM IST
सार

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलसचिव पर अपनी ही कर्मचारी की सैलेरी में गबन का आरोप लगा है। पुलिस ने कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप को गिरफ्तार किया, हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
 

विज्ञापन
Durg News: Hemchand Yadav University Registrar Accused of Diverting Employee's Salary, Arrested
कुलसचिव गबन के मामले में गिरफ्तार, थाने से ही जमानत पर रिहा भी किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्थित हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप को गबन और पद के दुरुपयोग के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि गिरफ्तारी के बाद उन्हें थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया। आरोप है कि कुलसचिव ने विश्वविद्यालय की एक दैनिक वेतनभोगी महिला कर्मचारी पर दबाव बनाकर उसकी सैलेरी का बड़ा हिस्सा हर महीने अपने बेटे के बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कराया।

विज्ञापन


मोहन नगर थाना पुलिस के अनुसार महिला कर्मचारी शुभांगी मराठे की शिकायत और विश्वविद्यालय की जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर 3 अगस्त 2026 को मामला दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि शुभांगी मराठे विश्वविद्यालय में अर्धकुशल दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। इसके अलावा वे कुलसचिव के सरकारी आवास पर खाना बनाने का काम भी करती थीं।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार महिला कर्मचारी को शासन की ओर से प्रतिमाह 11,515 रुपये मानदेय मिलता था लेकिन कुलसचिव उन्हें केवल 2,200 रुपये ही देते थे। शेष राशि कथित रूप से ऑनलाइन माध्यम से उनके बेटे उदय कुलदीप के बैंक खाते में ट्रांसफर करवाई जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ambikapur: बलरामपुर में मूसलाधार बारिश से गेऊर नदी ऊफान पर, पुल बंद होने से फंसे लोग, व्यवस्था पर उठे सवाल

पुलिस जांच में सामने आया कि 6 फरवरी 2025 से 4 जुलाई 2026 के बीच कुल 1,49,384 रुपये महिला कर्मचारी के खाते से आरोपी के बेटे के खाते में ट्रांसफर कराए गए। जांच समिति ने बैंक खाते, यूपीआई ट्रांजेक्शन और अन्य दस्तावेजों की जांच के बाद अपनी रिपोर्ट में पद का दुरुपयोग कर कर्मचारी की सैलरी से राशि ट्रांसफर कराने की पुष्टि की है।


महिला कर्मचारी ने पहले इस मामले की शिकायत विश्वविद्यालय के कुलपति से की थी। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच कर रिपोर्ट दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भेजी और कार्रवाई की अनुशंसा की। रिपोर्ट के आधार पर मोहन नगर थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप को गिरफ्तार किया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपने प्रशासनिक पद का दुरुपयोग करते हुए दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी पर दबाव बनाया और उसके खाते में आने वाले वेतन का अधिकांश हिस्सा डिजिटल माध्यम से अपने बेटे के खाते में ट्रांसफर कराकर आर्थिक लाभ प्राप्त किया। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नियमानुसार जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed