फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Youth Congress staged a semi-nude protest over the Atal statue controversy, demanding action against the CMO a

Korba News: अटल प्रतिमा विवाद पर युवा कांग्रेस का अर्धनग्न प्रदर्शन, CMO और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग

Fri, 07 Aug 2026 05:17 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Fri, 07 Aug 2026 05:17 PM IST
सार

कटघोरा नगर पालिका में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा निर्माण को लेकर चल रहा विवाद अब सड़क पर पहुंच गया है। शुक्रवार को युवा कांग्रेस ने अर्धनग्न प्रदर्शन कर कथित अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
 

विज्ञापन
Youth Congress staged a semi-nude protest over the Atal statue controversy, demanding action against the CMO a
युवा कांग्रेसियों का अर्धनग्न प्रदर्शन

विस्तार

कोरबा जिले के कटघोरा नगर पालिका परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के निर्माण में कथित अनियमितता का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अर्धनग्न प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश और आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त किया गया।
विज्ञापन


युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकास सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कटघोरा नगर पालिका परिसर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा के सामने प्रदर्शन करते हुए सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनके हाथों में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई और नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग वाले बैनर भी थे।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रतिमा निर्माण में गंभीर स्तर पर अनियमितताएं हुई हैं, लेकिन अब तक केवल उप-अभियंता के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। संगठन का कहना है कि यदि निर्माण कार्य में गड़बड़ी हुई है तो जांच का दायरा केवल एक अधिकारी तक सीमित नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा कांग्रेसियों का अर्धनग्न प्रदर्शन



युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि जांच प्रतिवेदन सामने आने के बाद उप-अभियंता को निलंबित कर दिया गया, लेकिन कई दिन बीतने के बावजूद नगर पालिका के CMO और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि निर्माण कार्य में अनियमितता के लिए उप-अभियंता जिम्मेदार हैं, तो अन्य जिम्मेदार लोगों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।


 

युवा कांग्रेसियों का अर्धनग्न प्रदर्शन


उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा के निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य में कथित गड़बड़ी के बावजूद जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई में देरी की जा रही है। संगठन ने मामले को लेकर तीन प्रमुख मांगें प्रशासन के सामने रखी हैं। इनमें प्रतिमा निर्माण प्रकरण की उच्च स्तरीय समिति से निष्पक्ष जांच, जांच में दोषी पाए जाने वाले CMO, ठेकेदार सहित अधिकारियों-कर्मचारियों पर वैधानिक कार्रवाई और जांच पूरी होने तक प्रतिमा को हटाने अथवा उसमें किसी तरह का बदलाव नहीं करने की मांग शामिल है।

 

युवा कांग्रेसियों का अर्धनग्न प्रदर्शन


युवा कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर उनकी मांगों को सुना और मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed