छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव किया गया है। इस बार पथराव की घटना भिलाई में हुई है। इसके चलते ट्रेन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया है। आशंका है कि खुर्सीपार क्षेत्र में ट्रेन पर पत्थर फेंका गया है। इसके बाद से जीआरपी और आरपीएफ की टीमें इलाके में पत्थरबाजों की तलाश कर रही हैं। प्रदेश और दुर्ग में वंदे भारत पर पत्थर फेंकने की 36 दिन में यह दूसरी घटना है।
छत्तीसगढ़ में वंदे भारत पर पथराव: भिलाई में खिड़की का टूटा शीशा; 36 दिन में पत्थर फेंकने की दूसरी घटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 21 Jan 2023 06:03 PM IST
सार
महाराष्ट्र के नागपुर और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देश की छठी सेवा है। नागपुर में 11 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी शुरुआत की थी। ट्रेन पर लगातार पत्थर फेंकने की घटनाएं हो रही हैं। एक दिन पहले ही बिहार में भी पत्थर मारकर खिड़की का शीशा तोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन