छत्तीसगढ़ में चलती बाइक पर एक कपल रोमांस करते हुए निकला। भिलाई की सड़कों पर फिल्मी स्टाइल में लड़की बाइक की टंकी पर बैठी थी। उसने लड़के को गले लगा रखा था। इस दौरान अन्य गाड़ियों से चल रहे उनके दोस्त वीडियो बना रहे थे। बिना नंबर की बाइक पर इस रोमांस स्टंट का वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इसमें कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
चलती बाइक पर रोमांस, VIDEO: लड़के को गले लगाए टंकी पर बैठकर घूमने निकली लड़की, दोस्त बनाते रहे वीडियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 21 Jan 2023 07:24 PM IST
सार
लड़की बाइक पर आगे की ओर टंकी पर बैठी रहती है। लड़की ने लड़के के ही जैकेट से खुद का मुंह छिपा रखा था। उसके पीछे कई बाइक और एक्टिवा चालक वीडियो बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों ऐसे ही स्मृति नगर तक एक-दूसरे को गले लगाकर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन