{"_id":"6625081874b10fbfed0e07ac","slug":"politics-of-drama-and-drama-is-going-on-under-bjp-rule-said-priyanka-gandhi-in-chhattisgarh-2024-04-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बीजेपी राज में चल रही नाटक-नौटंकी की राजनीति': छत्तीसगढ़ में पीएम नरेंद्र मोदी पर गरजीं प्रियंका गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बीजेपी राज में चल रही नाटक-नौटंकी की राजनीति': छत्तीसगढ़ में पीएम नरेंद्र मोदी पर गरजीं प्रियंका गांधी
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sun, 21 Apr 2024 06:05 PM IST
सार
Priyanka Gandhi in chhattisgarh visit: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज रविवार को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के ग्राम मोहड़ और बालोद जिले के हथौद में चुनावी सभाएं ली।
विज्ञापन
1 of 9
छत्तीसगढ़ में गरजीं प्रियंका गांधी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Priyanka Gandhi in chhattisgarh visit: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज रविवार को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के ग्राम मोहड़ और बालोद जिले के हथौद में चुनावी सभाएं ली। इस दौरान वो आक्रामक तेवर में दिखीं। बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीए मोदी और बीजेपी नेता रोजगार और महंगाई पर बात नहीं करते। 1200 रुपये में गैस सिलेंडर खरीदवाया गया। चुनाव आते देख 2 महीने पहले 400 कर दिया गया। बीजेपी राज में नाटक और नौटंकी की राजनीति चल रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मंच पर आते हैं, लेकिन जनता के बीच गांव में नहीं जाते। उनके घरों में नहीं जाते। महंगाई में जनता कैसे जी रही है। इंदिरा जैसी बड़ी नेता आपके घरों में गई थीं। मैं भी छोटे-छोटे गांव में जाती हूं, उत्तर प्रदेश के कोने-कोने में गई। भाजपा नेता कहते हैं कि पीएम मोदी से बड़ा इस दुनिया में कोई नेता नहीं है। वह एक चुटकी में दुनिया का कोई भी जंग बंद करवा सकते हैं, तो अपने देश में महंगाई कम क्यों नहीं की? बेरोजगारी खत्म क्यों नहीं की? महिलाओं की मदद क्यों नहीं की? हाथरस, उन्नाव और मणिपुर को देखिए , वहां क्या हुआ। महिलाओं के साथ पूरे देश के सामने उसके साथ अत्याचार हुआ। इस मामले में मोदी ने अपना मुंह क्यों फेर लिया?
Trending Videos
2 of 9
लोगों का अभिवादन करती प्रियंका गांधी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी नेता देशभर में घूम-घूमकर कह रहे हैं कि हम 400 सीटें दीजिये, हम संविधान बदल देंगे। प्रधानमंत्री के इशारे पर संविधान बदलने की बात कह रहे हैं। आदिवासियों को जल, जंगल, जमीन का अधिकार संविधान देता है। किसानों को वोट का अधिकार संविधान देता है। इसी संविधान को बदलने की बात कर रहे हैं। क्या जरूरत है उसे बदलने के लिए। क्योंकि प्रधानमंत्री सिर्फ सत्ता चाहते हैं। वह चाहते हैं की जनता का अधिकार कमजोर और आरक्षण कमजोर हो जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
चुनावी सभा को संबोधित करती प्रियंका गांधी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने जनता से कहा कि आपके सामने बड़े-बड़े प्रदेशों के मुख्यमंत्री आते हैं, प्रधानमंत्री आते हैं लेकिन उन्हें यह एहसास नहीं होता यह जनता का आदर-सम्मान लेकर जाए। उन्हें जनता से सच बोलना चाहिए और उन्हें एहसास नहीं होता है उन्हें लगता है कि उन्हें जनता के सामने कुछ भी कहा दो, कितने भी झूठे वादे कर दो, जानता नहीं पूछेंगी। अपनी सत्ता, शोहरत और शान दिखाते हैं, लेकिन जनता के प्रति उनकी श्रद्धा नहीं है। देश की पुरानी परंपरा है हिंदू और आदिवासी धर्म की परंपरा है। इस देश की राजनीतिक परंपरा महात्मा गांधी की परंपरा थी। बीजेपी के नेता अहंकारी हो गये हैं। अपने आप को जनता से ऊपर समझ रहे हैं। अहंकार में इतना चूर है कि उनके आसपास के लोग उनको सच्चाई नहीं बताते।
4 of 9
प्रियंका गांधी का सम्मान करते कांग्रेस पदाधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम ने अपने अरबपति मित्रों के 16 लाख करोड़ के कर्ज माफ कर दिए, लेकिन किसानों के कर्ज माफ नहीं किया है। किसानों का 15 हजार करोड़ बकाया था, तो उन्हें नए संसद के लिए 2 हजार करोड़ खर्च कर दिया, लेकिन किसानों का बकाया नहीं दिया। जब किसान रो रहा था, आंदोलन कर रहा था तो प्रधानमंत्री अपने घर से बाहर नहीं निकले। दावा करते हुए कहा कि 600 किसान शहीद हुए तो प्रधानमंत्री अपने घर से बाहर नहीं निकले। पीएम पर तंज कसते हुए कहा कि वो कभी हवा में उड़ते हैं, कभी समुद्र में तो कभी किसी और देश में दिखते हैं पर आपके घरों में नहीं दिखते है। आपके गांव में नहीं दिखे। आपके आंसू नहीं पोछते। यही है प्रधानमंत्री की असलियत।
विज्ञापन
5 of 9
मंच पर गमछा पहनाकर किया गया सम्मान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रियंका गांधी ने महिलाओं को साधते हुए कहा कि महिलाएं हर प्रकार की मुश्किलों का सामना करती हैं। सबसे ज्यादा मुश्किल महिलाओं को ही सामना करना पड़ता है। महतारी बहनों को सबसे ज्यादा परेशानियां होती हैं। वह समाज, परिवार का भार उठाती है। आज पेट्रोल 100 रुपये, डीजल 90, सोना 73 हजार, चांदी 90 हजार, दो पहिया वाहन एक लाख, गैस सिलेंडर 1200 इन सबसे ज्यादा परेशान महिलाएं हीं हैं। सरकार महंगाई को लेकर कुछ नहीं कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।