{"_id":"5f13c6188ebc3e9f667562d1","slug":"4-indian-batsman-with-highest-dismissals-in-nervous-90s-in-international-cricket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के चार दिग्गज बल्लेबाज, जो हुए हैं सबसे अधिक नर्वस नाइंटीज का शिकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के चार दिग्गज बल्लेबाज, जो हुए हैं सबसे अधिक नर्वस नाइंटीज का शिकार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 19 Jul 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
धोनी-सचिन
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
किसी भी मुकाबले में बल्लेबाजों के लिए शतक लगाना बेहद ही अहम होता। हर बल्लेबाज बड़ी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने की कोशिश में जुटा रहता है। शतक की अहमियत किसी भी खिलाड़ी बेहद ही महत्वपूर्ण होती है। शुरुआत में किसी भी गेंदबाज के खिलाफ रन बनाना बेहद ही मुश्किल होता, इसलिए बल्लेबाज शुरू में अपनी पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ाते हैं। खिलाड़ी जब अपनी पारी को 90 रन के स्कोर के पार पहुंचाता है, तो यहां से 100 रन तक का सफर बेहद ही मुश्किल माना जाता है। 90 रन के बाद वाले दबाव के चलते दुनिया के दिग्गज बल्लेबाज नर्वस नाइंटीज का शिकार हो जाते हैं। आइए जानते हैं उन चार भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जो सबसे अधिक नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं।
Trending Videos
2 of 5
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर तमाम रिकॉर्डों के साथ इस मामले में भी टॉप पर हैं। तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नर्वस नाइंटीज का शिकार सबसे ज्यादा बार हुए हैं। वो अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 28 बार नर्वस नाइंटीज में आउट हुए। 463 वन-डे मुकाबलों में 10 बार, तो 200 टेस्ट मुकाबलों में मास्टर 18 बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
राहुल द्रविड़
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ भी इस सूची शामिल हैं। द वॉल के नाम से मशहूर द्रविड़ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 24,000 से ज्यादा रन बनाए हैं और 48 शतक भी लगाए हैं। हालांकि राहुल द्रविड़ 509 मुकाबलों में 14 बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं। राहुल द्रविड़ टेस्ट क्रिकेट में 10 बार और वन-डे क्रिकेट में चार बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए।
4 of 5
वीरेंद्र सहवाग
टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 11 बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं। सहवाग 104 टेस्ट मैचों में पांच बार और 251 वन-डे अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में छह बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं। सहवाग ने अपने टेस्ट करियर में दो तिहरा शतक और वन-डे में एक दोहरा शतक जड़ा है।
विज्ञापन
5 of 5
एम एस धोनी
- फोटो : social Media
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक कुल 538 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। धोनी के नाम 16 शतक हैं, लेकिन अपने करियर में वो 11 बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं। धोनी 90 टेस्ट में पांच बार और 350 वन-डे मुकाबलों में छह बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में धोनी कभी नर्वस नाइंटीज का शिकार नहीं हुए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।