{"_id":"5d0a34c58ebc3e68033f4461","slug":"5-players-included-shikhar-dhawan-who-ruled-out-of-world-cup-2019-from-injury","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शिखर धवन से पहले ये पांच खिलाड़ी भी हो चुके हैं वर्ल्ड कप 2019 से बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शिखर धवन से पहले ये पांच खिलाड़ी भी हो चुके हैं वर्ल्ड कप 2019 से बाहर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 19 Jun 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
विश्व कप 2019 के चोटिल खिलाड़ी (ग्राफिक्स रोहित झा)
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
अंगूठे में प्रैक्चर के चलते आखिरकार शिखर धवन की विश्व कप 2019 से विदाई हो ही गई। बुधवार को टीम के मैनेजर सुनील सुब्रह्मण्य ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। साथ में यह जानकारी भी दी कि टीम मैनेजमेंट ने अब आईसीसी से शिखर धवन के रिप्लेसमेंट के रूप में ऋषभ पंत की मांग की है। याद हो कि धवन इकलौते खिलाड़ी नहीं हैं, जो विश्व कप 2019 से बाहर हुए हैं। 'गब्बर' समेत पांच और खिलाड़ियों के बारे में बात करते हैं, जो चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।
Trending Videos
डेल स्टेन
2 of 6
डेल स्टेन
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज डेल स्टेन भी कंधे की चोट के चलते पूरे विश्व कप से बाहर हो चुके हैं। स्टेन इस विश्व कप में एक भी मैच नहीं खेल पाए और उन्हें चोट के कारण बाहर होना पड़ा। प्रोटियाज टीम को स्टेन की कमी साफ नजर आ रही है। विश्व कप 2019 में दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। टीम अभी तक चार मैचों में एक मैच भी नहीं जीत पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मद शहजाद
3 of 6
मोहम्मद शहजाद
- फोटो : social Media
अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद भी विश्व कप से बाहर हो चुके हैं। उन्हें अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घुटने की चोट का हवाला देकर टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया। हालांकि, इस मामले में शहजाद ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें साजिश के तहत टीम से बाहर किया गया है। वो बिलकुल फिट थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अनफिट करार देकर टीम से बाहर कर दिया गया। शहजाद की जगह 18 वर्षीय शीर्ष क्रम के बल्लेबाज इकराम अली को टीम शामिल किया गया है।
एनरिच नोर्ट्जे
4 of 6
एनरिच नॉर्टजे
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिच नोर्ट्जे अंगूठे में चोट लगने की वजह से विश्व कप से बाहर हो गए। उन्हें प्रैक्टिस के दौरान अंगुठे में चोट लगी थी। उस समय खबर थी कि उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में अभी 6 से 8 हफ्ते लगेंगे। नोर्ट्जे की जगह क्रिस मॉरिस को वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया।
विज्ञापन
5 of 6
झाय रिचर्ड्सन,
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन कंधे की चोट से के कारण विश्व कप से बाहर हो गए। टीम में उनकी जगह केन रिचर्डसन को शामिल किया गया। पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान उन्हे चोट लगी थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।