सब्सक्राइब करें
RCB Inning
33/0 (3 ov)
Virat Kohli 13(7)*
Phil Salt 19 (11)
Mumbai Indians elected to bowl

अगले विश्व कप में नहीं दिखेंगे ये 5 धुरंधर, कमजोर पड़ जाएगी द. अफ्रीकी टीम!

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 20 Apr 2019 09:13 AM IST
विज्ञापन
5 South african cricketers who will play their last cricket world cup
विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम - फोटो : क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका

क्रिकेट का सबसे बड़ा आयोजन वर्ल्डकप कुछ ही हफ्तों बाद शुरू हो जाएगा। चार साल के अंतराल पर खेले जाने वाले इस क्रिकेट इवेंट पर हर खेल प्रशंसक की निगाह होती है। वहीं हर खिलाड़ी अपने-अपने देश की टीम के लिए खेलकर खिताब जीतना चाहता है।



हालांकि इस मामले में दक्षिण अफ्रीकी टीम सबसे बदकिस्मत रही है। टीम ने 1992 में वर्ल्डकप से अपना सफर शुरू किया था लेकिन आजतक कभी भी खिताब नहीं जीत पाई है। मजबूत टीम होने के बावजूद अफ्रीकी टीम कभी भी सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ पाई। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विश्वकप जैक कैलिस ने खेला है।

आईए जानते हैं कि इस बार कौन से ऐसे खिलाड़ी हैं जो दक्षिण अफ्रीका की तरफ से अपना आखिरी वर्ल्डकप खेलेंगे।


 
Trending Videos
5 South african cricketers who will play their last cricket world cup
इमरान ताहिर
इमरान ताहिर

साल 2011 में 32 साल की उम्र में वर्ल्डकप से अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले इमरान ताहिर अब 40 साल के हो चुके हैं। पाकिस्तानी मूल के इमरान दक्षिण अफ्रीका के सफलतम गेंदबाजों में से एक हैं।

ताहिर इस बार के वर्ल्डकप  में अपना 100वां एकदिवसीय मैच खेलेंगे। इन्होने अब तक खेले 98 मैचों में 162 विकेट लिए हैं। दक्षिण अफ्रीका टीम की तरफ से खेलते हुए इन्होने वर्ल्डकप में 16.31 की औसत से 29 विकेट लिए हैं। हो सकता है कि ये इस बार शॉन पोलक के 31 विकेट और  एलन डोनाल्ड के 38 विकेटों को पीछे छोड़ दक्षिण अफ्रीका के लिए वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएं।

ताहिर भले ही इस वक्त बेहतरीन फॉर्म में हैं बावजूद इसके इन्होने वर्ल्डकप को अपना आखिरी वन-डे टूर्नामेंट बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 South african cricketers who will play their last cricket world cup
जेपी डुमिनी
जेपी डुमिनी

35 साल के डुमिनी इस बार अपना तीसरा वर्ल्डकप खेलेंगे। डुमिनी पहले ही टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं। बाएं हाथ के आलराउंडर खिलाड़ी डुमिनी 6 मैच खेलते ही दक्षिण अफ्रीका की तरफ से 200 वन-डे मैच खेलने वाले 7वें खिलाड़ी बन जाएंगे।

डुमिनी ने अब तक 194 वन-डे मैचों में 5047 रन तो वहीं 68 विकेट भी लिए हैं। डुमिनी भी अगले विश्व कप से पहले संन्यास ले सकते हैं।


 
5 South african cricketers who will play their last cricket world cup
डेल स्टेन
डेल स्टेन

अपनी तेज रफ्तार और स्विंग की वजह से मशहूर डेल स्टेन दक्षिण अफ्रीका के सफलतम तेज गेंदबाजों में से एक हैं। स्टेन को स्टेन गन के नाम से भी जाना जाता है। चोटों से जूझने के बावजूद स्टेन हमेशा दक्षिण अफ्रीका के लिए हतरीन तेज गेंदबाज रहे हैं।

अफ्रीका के लिए दो वर्ल्डकप खेल चुके स्टेन इस बार अपना तीसरा और शायद आखिरी वर्ल्डकप खेलेंगे। स्टेन ने वर्ल्डकप में अब तक 14 मैचों में 23 विकेट अपने नाम किए हैं।

फिलहाल 35 साल के स्टेन के नाम 125 मैचों में 196 विकेट हैं और वो इस बार 200 विकेट लेकर एक सुखद विदाई लेना चाहेंगे।


 
विज्ञापन
5 South african cricketers who will play their last cricket world cup
हाशिम अमला - फोटो : twitter
हाशिम अमला

36 साल के अमला के नाम सबसे तेज 2000, 3000, 4000, 5000, 6000 और 7000 वन-डे रन बनाने का रिकॉर्ड है। अपनी निरंतरता और शानदार बल्लेबाजी की वजह से एक समय हाशिम अमला की तुलना विराट कोहली से होने लगी थी। हालांकि पिछला साल इनका अच्छा नहीं बिता और इन्होने 16 पारियों में मात्र 529 रन बनाए। 

अमला अपना तीसरा और शायद आखिरी वर्ल्डकप खेल रहे हैं। इन्होने दक्षिण अफ्रीका की तरफ से खेलते हुए वर्ल्डकप में अब तक 15 पारियों में 42.60 की औसत से 639 रन बनाए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed