फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजिंक्य रहाणे को बैठना पड़ सकता है बाहर, टीम इंडिया को इन खिलाड़ियों की है सख्त जरुरत

Fri, 05 Jan 2018 11:57 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 05 Jan 2018 11:57 AM IST
विज्ञापन
ajinkya rahane might not get chance in first test against south africa
अजिंक्य रहाणे

टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा को मौका देने का मन है, जिसके चलते अजिंक्य रहाणे को बाहर बैठना पड़ सकता है क्योंकि घरेलू सीजन में उनका प्रदर्शन फीका रहा था।

ajinkya rahane might not get chance in first test against south africa
team india - फोटो : File

टीम इंडिया ने गुरुवार को वैकल्पिक प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया। इस दौरान टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने संकेत दिए कि सीमित ओवरों के उप-कप्तान रोहित शर्मा को मौजूदा फॉर्म के आधार पर अंतिम एकादश में मौका मिल सकता है।

ajinkya rahane might not get chance in first test against south africa
रोहित शर्मा

बांगड़ ने मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'टीम संयोजन पर सब निर्भर करेगा। सभी बल्लेबाज अच्छी फॉर्म में है। रोहित शर्मा ने तीनों प्रारूपों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ऐसे में हो सकता है कि अंतिम एकादश में उन्हें मौका मिले।'

विज्ञापन
विज्ञापन
ajinkya rahane might not get chance in first test against south africa
अजिंक्य रहाणे

रहाणे का फॉर्म इंग्लैंड के खिलाफ 2016 में हुई सीरीज से बिगड़ा हुआ है। रहाणे ने तब से अगले 14 टेस्ट में सिर्फ एक शतक जमाया जबकि करीब 27 की औसत से कुल 617 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका में तेज गेंदबाजों के लिए मददगार पिच को देखते हुए हार्दिक पांड्या को मौका मिल सकता है।

विज्ञापन
ajinkya rahane might not get chance in first test against south africa
हार्दिक पांड्या

ऐसी अफवाहे भी चल रही हैं कि भारतीय टीम प्रबंधन बोल्ड फैसला लेते हुए विदेशों में बेहतरीन रिकॉर्ड रखने वाले अजिंक्य रहाणे को बाहर बैठा सकते हैं। रहाणे का उप-महाद्वीप के बाहर 60 से अधिक का औसत रहा है। रहाणे के पक्ष में अभी सिर्फ दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में पूर्व में किया अच्छा प्रदर्शन है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed