फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्व ऑलराउंडर का दावा, दक्षिण अफ्रीका के लिए ये खिलाड़ी होगा टीम इंडिया का हथियार

Fri, 05 Jan 2018 07:52 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 05 Jan 2018 07:52 AM IST
विज्ञापन
lance klusener says hardik pandya can be lethal against south africa
टीम इंडिया

टीम इंडिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। दोनों देशों के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट शुक्रवार से केपटाउन में शुरू होगा। प्रोटियाज टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर लांस क्लूजनर ने हार्दिक पांड्या की जमकर तारीफ की है। 

lance klusener says hardik pandya can be lethal against south africa
हार्दिक पांड्या

जिम्बाब्वे के बल्लेबाजी कोच क्लूजनर को टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या प्रभावित करने में कामयाब हुए हैं। पूर्व दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर का मानना है कि फ्रीडम सीरीज में हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के सबसे खतरनाक हथियार साबित हो सकते हैं।

lance klusener says hardik pandya can be lethal against south africa
लांस क्लूजनर

क्लूजनर का मानना है कि पांड्या टीम इंडिया में संतुलन बनाते हैं। उन्होंने कहा, 'पांड्या एक ऑलराउंडर हैं, जो गेंद व बल्ले दोनों से उम्दा योगदान देते आए हैं। वो काफी प्रतिभाशाली है, जिन्होंने टीम इंडिया को संतुलित किया है। तेज गेंदबाज ऑलराउंडर पांड्या ने कप्तान विराट कोहली को टीम संयोजन बेहतर बनाने के लिए कई विकल्प दिए हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
lance klusener says hardik pandya can be lethal against south africa
हार्दिक पांड्या

पूर्व क्रिकेटर का मानना है कि पांड्या आगामी टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे बड़े हथियार साबित हो सकते हैं। क्लूजनर ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज पांड्या के खिलाफ शॉर्ट गेंद का इस्तेमाल करेंगे। मगर वो इसे खेलने में कामयाब रहे तो पांड्या खतरनाक साबित हो सकते हैं।'

विज्ञापन
lance klusener says hardik pandya can be lethal against south africa
विराट कोहली

इसके साथ ही क्लूजनर ने कहा कि अगर टीम इंडिया का लक्ष्य जीत दर्ज करना है तो कप्तान विराट कोहली को रन बनाना होंगे। उन्होंने कहा, 'दक्षिण अफ्रीका और टीम इंडिया दोनों ही मजबूत हैं। यह सीरीज काफी रोमांचक होगी। हालांकि, अगर टीम इंडिया का लक्ष्य सीरीज जीतना है तो कोहली को रन बनाना होंगे। उनकी कड़ी परीक्षा होगी और इससे हमारे गेंदबाजों को जानने को मिलेगा कि वो कितने अच्छे हैं जब वह वर्ल्ड के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक बैट्समैन को गेंद डालेंगे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed