फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSA: विराट कोहली इन 11 खिलाड़ियों के साथ पहले टेस्ट में उतर सकते हैं

Fri, 05 Jan 2018 07:52 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 05 Jan 2018 07:52 AM IST
विज्ञापन
IND v SA team india may likely to play with these eleven players
team india - फोटो : File

बीते दो साल से घरेलू जमीन पर अपनी बादशाहत साबित करने के बाद टीम इंडिया के लिए शुक्रवार का दिन किसी अग्निपरीक्षा से कम साबित नहीं होने वाला है। 5 जनवरी से टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट केपटाउन के न्यूलैंड्स की तेज और बाउंसी पिच पर खेलना है। ऐसे में यह देखना रोचक होगा कि टीम इंडिया पहले मैच में किस कॉम्बिनेशन के साथ उतरती है। आइए देखते हैं केपटाउन टेस्ट में कैसा होगा टीम इंडिया की टीम...

IND v SA team india may likely to play with these eleven players
shikhar and vijay - फोटो : File

ओपनर्स
टीम इंडिया 25 साल से दक्षिण अफ्रीका में कोई भी टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब नहीं रही है, लेकिन विराट कोहली की अगुवाई वाली ये टीम इस बार इस सूखे को खत्म करने का माद्दा रखती है। टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी सलामी जोड़ी शिखर धवन और मुरली विजय की। हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेले गई सीरीज में मुरली विजय ने शानदार फॉर्म दिखाया है और माना जा रहा है कि इस सीरीज में भी उनके बल्ले से रन निकलेंगे। 

IND v SA team india may likely to play with these eleven players
virat-rohit - फोटो : File

मीडिल ऑर्डर
टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर टीम की रीढ़ की हड्डी है। इसे तोड़ने के लिए अफ्रीकी गेंदबाजों को चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और रोहित शर्मा से पार पाना होगा। हालांकि जिस फॉर्म में ये तीनों बल्लेबाज हैं, उसे देखते हुए अफ्रीकी गेंदबाजों के लिए ये किसी चुनौती से कम साबित होने वाला नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IND v SA team india may likely to play with these eleven players
hardik pandya - फोटो : File

ऑलराउंडर
टीम इंडिया इस मैच में हार्दिक पांड्या और रविचंद्रन अश्विन को जरूर मौका देगी। एक ओर जहां अश्विन टीम के लिए बॉल से स्पिन की कमान संभालेंगे वहीं, उनका बल्ला भी रन बनाने में सक्षम है। पांड्या टीम को न सिर्फ एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज का फायदा पहुंचाएंगे बल्कि जरुरत पड़ने पर तेज रन भी मुहैया करा सकते हैं। 

बात करें रिद्धिमान साह की तो केपटाउन टेस्ट में जीतनी अहम भूमिका वो विकेट के पीछे अपने ग्लब्स ने निभाएंगे, उतना ही वो अपने बल्ले से भी टीम के लिए करगर साबित होंगे। साहा बीते कई सालों से टीम के साथ हैं और उनका ये अनुभव जरूर टीम के काम आएगा। 

विज्ञापन
IND v SA team india may likely to play with these eleven players
bhuvneshwar kumar - फोटो : File

तेज गेंदबाजी के कमान होगी इनके कंधों पर
इस दौरे पर यदि टीम को बीते 25 साल से सीरीज जीत का इंतजार खत्म करना है तो तेज गेंदबजों को कमाल करना होगा। इस बात टीम के पास सबसे अच्छे और अनुभवी गेंदबाज हैं। दक्षिण अफ्रीका को शुरुआती झटके देने का काम स्विंग के सौदागर भुवनेश्वर कुमार को करना होगा तो इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी को भी धारदार गेंदबाजी का मुजाहिरा पेश करना पड़ेगा। 

संभावित टीमः 
शिखर धवन, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, विचंद्रन अश्विन, रिद्धिमान साह, भुवनेश्वर कुमार, इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed