फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जाफर के धार्मिक विवाद पर टिप्पणी करने से बचे रहाणे, बोले- मुझे कोई जानकारी नहीं 

Fri, 12 Feb 2021 06:15 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 12 Feb 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
ajinkya Rahane on Jaffer-related controversy says no information about it, can not comment
वसीम जाफर, अजिंक्य रहाणे - फोटो : social media

भारतीय टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे ने शुक्रवार को दूसरे टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने अलग अलग मुद्दों पर अपनी बात रखी। जब उनसे पूर्व दिग्गज घरेलू क्रिकेटर वसीम जाफर से जुड़े विवाद पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है।

ajinkya Rahane on Jaffer-related controversy says no information about it, can not comment
अजिंक्य रहाणे - फोटो : social media

दूसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर रहाणे ने कहा, 'मुझे इस मुद्दे के बारे में कोई जानकारी नहीं है, क्या हुआ है, इसलिए मुझे नहीं लगता कि मुझे इस विषय पर टिप्पणी करनी चाहिए क्योंकि मुझे कोई जानकारी नहीं है।' दरअसल, जाफर पर उत्तराखंड के कोच के कार्यकाल के दौरान धर्म आधारित चयन को बढ़ावा देने का प्रयास करने का आरोप लगा है। हालांकि, उन्होंने (जाफर) संघ के अधिकारियों के इन आरोपों को खारिज कर दिया है।

ajinkya Rahane on Jaffer-related controversy says no information about it, can not comment
वसीम जाफर

भारत के लिए 31 टेस्ट खेलने वाले जाफर ने कहा था कि टीम में मुस्लिम खिलाड़ियों को तरजीह देने के सीएयू के सचिव माहिम वर्मा के आरोपों से उन्हें काफी तकलीफ पहुंची। जाफर ने चयन में दखल और चयनकर्ताओं और संघ के सचिव के पक्षपातपूर्ण रवैये को लेकर मंगलवार को इस्तीफा दे दिया था। जाफर ने बुधवार को ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, 'जो कम्युनल एंगल लगाया, वह बहुत दुखद है। उन्होंने आरोप लगाया कि मैं इकबाल अब्दुल्ला का समर्थन करता हूं और उसे कप्तान बनाना चाहता था जो सरासर गलत है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
ajinkya Rahane on Jaffer-related controversy says no information about it, can not comment
वसीम जाफर

जाफर को पूर्व भारतीय कप्तान और कोच अनिल कुंबले का समर्थन मिला है, जो अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की क्रिकेट समिति के प्रमुख हैं। इसके अलावा पूर्व भारतीय खिलाड़ियों इरफान पठान और मनोज तिवारी ने भी जाफर का समर्थन किया। बता दें रहाणे और रणजी ट्रॉफी के सबसे सफल बल्लेबाज जाफर मुंबई और पश्चिम क्षेत्र के लिए एक साथ खेले हैं। दोनों ने एक साथ इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन का भी प्रतिनिधित्व किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed