फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करोड़ों रुपये ठुकराने वाले जो रूट का छलका दर्द, बताई IPL से दूरी की वजह

Fri, 12 Feb 2021 05:16 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 12 Feb 2021 05:16 PM IST
विज्ञापन
joe root Opting out of IPL auction was a very difficult decision 
जो रूट - फोटो : social media

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जो रूट ने शनिवार को बताया कि आईपीएल की नीलामी से दूरी बनाने का फैसला काफी कठिन था। दरअसल, आईपीएल 2021 की नीलामी 18 फरवरी को चेन्नई में होगी। इस साल की नीलामी में कुल 292 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। 


 

joe root Opting out of IPL auction was a very difficult decision 
आईपीएल - फोटो : social media

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट, ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क जैसे खिलाड़ी ने इस साल की नीलामी से खुद को दूर रखा है। रूट ने इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है। रूट ने बताया है कि उन्होंने राष्ट्रीय टीम के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए यह फैसला किया।

joe root Opting out of IPL auction was a very difficult decision 
जो रूट - फोटो : social media

नीलामी में करोड़ों रुपये ठुकराने वाले जो रूट ने दूसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर कहा, 'यह बेहद मुश्किल फैसला था। मैं किसी आईपीएल सत्र का हिस्सा बनने के लिये बेताब हूं और उम्मीद है कि फिर मैं कुछ सत्र तक इसका हिस्सा बना रहूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
joe root Opting out of IPL auction was a very difficult decision 
जो रूट - फोटो : ट्विटर

उन्होंने कहा, 'इस साल हमें जितना टेस्ट क्रिकेट खेलना है उसे देखकर मुझे लगा कि यह (आईपीएल में खेलने का) सही समय है। मुझे नहीं लगता कि इससे इंग्लैंड की क्रिकेट को फायदा होगा। यह बेहद मुश्किल फैसला था। 

विज्ञापन
joe root Opting out of IPL auction was a very difficult decision 
आईपीएल - फोटो : social media

रूट ने आगे कहा, 'उम्मीद है कि अगले साल आईपीएल का हिस्सा बनने या कम से कम नीलामी में शामिल होने का मौका मिलेगा।' बता दें कि जो रूट लगातार तीसरे साल आईपीएल नीलामी से खुद को दूर रखा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed