{"_id":"5cb9c385bdec22141c6e8348","slug":"ajinkya-rahane-wants-permission-from-bcci-to-play-for-hampshire","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विश्व कप टीम में नहीं मिली जगह, अब इंग्लैंड जाने के लिए BCCI से अनुमति मांग रहे रहाणे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विश्व कप टीम में नहीं मिली जगह, अब इंग्लैंड जाने के लिए BCCI से अनुमति मांग रहे रहाणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 19 Apr 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : getty
Link Copied
भले ही अजिंक्य रहाणे को भारत की 2019 विश्व कप में टीम जगह नहीं मिली हो, लेकिन यह खिलाड़ी इंग्लैंड जाना चाहता है। बकायदा बीसीसीआई से इसकी अनुमति भी मांगी। ई-मेल लिखकर बोर्ड को भेजा, जिसे बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासकों की समिति को फॉरवर्ड भी कर दिया।
Trending Videos
2 of 7
अजिंक्य रहाणे
दरअसल, भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान रहाणे ने इस साल मई, जून और मध्य जुलाई तक काउंटी क्लब हैम्पशायर के लिए खेलने के लिए बीसीसीआई से अनुमति मांगी है। पत्र के मुताबिक रहाणे चाहते हैं कि बोर्ड उन्हें 4 दिवसीय मैचों के लिए हैम्पशायर के लिए खेलने की अनुमति दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : ESPN
एक सीनियर बोर्ड अधिकारी ने कहा कि रहाणे को हैम्पशायर के लिए खेलने की अनुमति ना मिले, इसका कोई कारण समझ नहीं आता। बीते साल भारतीय कप्तान विराट कोहली को भी सरे के लिए खेलने की अनुमति मिली थी।
4 of 7
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : getty
बीते साल चेतेश्वर पुजारा और कोहली को भी काउंटी खेलने की अनुमति मिली थी और इस लिहाज से रहाणे को अनुमति मिलने में कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। साथ ही रहाणे विश्व कप टीम में भी नहीं हैं। ऐसे में उनके हिस्से उस समय कोई इंटरनेशनल कमिटमेंट भी नहीं होगा।
विज्ञापन
5 of 7
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : File
बीते साल पुजारा और कोहली के अलावा तेज गेंदबाज इशांत शर्मा भी ससेक्स के लिए खेले थे। उन्होंने खुद स्वीकार किया था कि काउंटी से उन्हें काफी फायदा मिला था क्योंकि इससे उनकी गेंदबाजी में संतुलन और आत्मविश्वास आया था। पुजारा भी बीते साल काउंटी में खेले थे और इसके बाद वह भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया के साथ हुई सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाजी करने में सफल रहे थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।