फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एंड्रू टाई ने बनाया खास रिकॉर्ड, IPL में यह कमाल करने वाले पहले क्रिकेटर बने

Thu, 17 May 2018 06:57 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 17 May 2018 06:57 PM IST
विज्ञापन
andrew tye ipl 2018 achieves unique distinction in history
एंड्रू टाई - फोटो : ipl

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज एंड्रू टाई मौजूदा आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं। टाई ने पर्पल कैप हासिल कर रखी है और वह अन्य गेंदबाजों से विकेट लेने के मामले में काफी आगे हैं। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को अंतिम ओवरों में शानदार गेंदबाजी करने के लिए जाना जाता है और उन्होंने इसे मौजूदा टूर्नामेंट में साबित भी किया है।

andrew tye ipl 2018 achieves unique distinction in history
एंड्रू टाई - फोटो : ipl

किंग्स इलेवन पंजाब का प्रतिनिधित्व कर रहे टाई ने निरंतर बेहतर प्रदर्शन किया। हालांकि, पंजाब की टीम पिछले कुछ मुकाबले हार गई, जिसकी वजह से आसानी से उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है। बहरहाल, टाई के बेहतर निजी प्रदर्शन ने उन्हें रिकॉर्ड्स बुक में शामिल करा दिया है।

andrew tye ipl 2018 achieves unique distinction in history
एंड्रू टाई - फोटो : ipl

टाई आईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक सीजन में तीन बार एक पारी में चार विकेट झटके हो। इसके साथ ही आईपीएल इतिहास में वह सर्वाधिक बार चार विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने की दहलीज पर खड़े हैं। वैसे, आईपीएल में सर्वाधिक मौकों पर चार विकेट लेने का रिकॉर्ड लसिथ मलिंगा के नाम हैं। मलिंगा ने 5 बार एक पारी में चार विकेट लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
andrew tye ipl 2018 achieves unique distinction in history
एंड्रयू टाई

एंड्रू टाई और लक्ष्मीपति बालाजी चार-चार मौकों के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं। भुवनेश्वर कुमार और मुनाफ पटेल तीन बार चार विकेट लेकर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर काबिज हैं। बहरहाल, एंड्रू टाई की यह उपलब्धि बेमिसाल है क्योंकि उन्होंने चार मैचों के भीतर ही यह कारनामा किया है। 

विज्ञापन
andrew tye ipl 2018 achieves unique distinction in history
एंड्रू टाई - फोटो : ipl

एंड्रू टाई ने बुधवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 16 रन देकर चार विकेट झटके। उन्होंने इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 41 रन देकर चार विकेट झटके थे। उसके पहले टाई ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 34 रन देकर चार विकेट झटके थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed