{"_id":"62f7198bc0b09412af246633","slug":"asia-cup-t20-ex-pakistan-captain-salman-butt-points-difference-in-handling-of-shaheen-afridi-jasprit-bumrah","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Asia Cup: एशिया कप से बाहर हो सकते हैं शाहीन अफरीदी, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बोले- भारत के खिलाफ मैच मुश्किल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asia Cup: एशिया कप से बाहर हो सकते हैं शाहीन अफरीदी, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बोले- भारत के खिलाफ मैच मुश्किल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 13 Aug 2022 08:55 AM IST
सार
बट ने पाकिस्तान के इस स्थिति की तुलना भारत के जसप्रीत बुमराह से भी की। दरअसल, बुमराह भी बैक इंजरी की वजह से एशिया कप में टीम इंडिया के हिस्सा नहीं होंगे। बट ने कहा कि भारत को बुमराह के नहीं होने से ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा
विज्ञापन
1 of 6
शाहीन अफरीदी और जसप्रीत बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पिछले हफ्ते एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट के लिए टीम का एलान किया था। इस टीम में तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को भी रखा गया था। हालांकि, टूर्नामेंट से ठीक पहले वह चोटिल हो गए हैं और उनके खेलने पर संशय बना हुआ है। शाहीन को श्रीलंका के खिलाफ इसी महीने की शुरुआत में घुटने में चोट लगी थी। वह अब तक अनफिट हैं। वहीं, एशिया कप की शुरुआत 27 अगस्त से हो रही है। पाकिस्तान की टीम अपने अभियान की शुरुआत भारत के खिलाफ दुबई में 28 अगस्त को करेगी।
Trending Videos
2 of 6
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, शाहीन पाकिस्तान टीम के साथ नीदरलैंड दौरे पर जा रहे हैं। हाल ही में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा था कि टीम डॉक्टर और फीजियो तेज गेंदबाज का ख्याल रख रहे हैं और उनके खेलने या ना खेलने पर टीम मैनेजमेंट अंतिम फैसला लेगा। अब इस पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने अपनी राय रखी है और बताया है कि भारत के खिलाफ या एशिया कप में शाहीन का न होना पाकिस्तान के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
शहनवाज दहानी और नसीम शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
बट ने कहा कि वह लगातार पीसीबी से शाहीन को आराम देने की अपील करते रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनता ही नहीं है। बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- शाहीन के न रहते पाकिस्तान का बॉलिंग अटैक शानदार और प्रभावी नहीं होगा। हालांकि, यह युवा तेज गेंदबाजों के लिए बेहतरीन मौका है। नसीम शाह और शहनवाज दहानी को साबित करने का मौका मिलेगा कि वह भी जिम्मेदारी उठा सकते हैं। हमने हमेशा शाहीन के कंधों से भार हटाने की बात की है और उन्हें हर जगह नहीं खिलाने की अपील की, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
बट ने कहा- हर मैच में शाहीन को शामिल करने से यह हुआ कि अब वह चोटिल हो गए हैं। अगर वह एशिया कप नहीं खेलते हैं तो यह पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाजों के लिए बेहतरीन मौका होगा। अगर युवा तेज गेंदबाज परफॉर्म करने में नाकाम रहते हैं तो पीसीबी पर यह सवाल जरूर उठेगा कि क्यों उन्हें पहले मौका नहीं दिया गया। क्यों शाहीन को हर मैच में खिलाते रहे। क्यों उन पर एक्स्ट्रा भार डाला गया? बहरहाल युवा खिलाड़ियों के लिए यह बेहतरीन मौका है।
विज्ञापन
5 of 6
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
बट ने पाकिस्तान के इस स्थिति की तुलना भारत के जसप्रीत बुमराह से भी की। दरअसल, बुमराह भी बैक इंजरी की वजह से एशिया कप में टीम इंडिया के हिस्सा नहीं होंगे। बट ने कहा कि भारत को बुमराह के नहीं होने से ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि टीम हर सीरीज, हर मैच में नए तेज गेंदबाजों को मौका देती रही है। ऐसे में उन्हें पाकिस्तान जैसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ सकता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।