फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जडेजा से पहले भी ये खिलाड़ी हो चुके बाहर, बेबस टीम इंडिया की चार चोटिल तस्वीरें

Sun, 10 Jan 2021 08:12 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 10 Jan 2021 08:12 AM IST
विज्ञापन
AUS vs IND Five indian cricketers including rishabh pant and ravindra jadeja injured during border gavaskar trophy
चोटिल भारतीय खिलाड़ी - फोटो : twitter

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अभी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला जारी है। दोनों टीमों के बीच चलने वाली प्रतिष्ठित बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के अभी तक सिर्फ दो ही मुकाबले खेले गए हैं, जबकि तीसरा मैच सिडनी में खेला जा रहा है। लेकिन इन सबके बीच भारतीय टीम अपने खिलाड़ियों की चोट से परेशान है। एक के बाद एक अब तक टीम के कुल पांच खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं। इनमें चार खिलाड़ी तो ऐसे हैं जिन्हें सीरीज को बीच में ही छोड़कर स्वदेश लौटना पड़ा। हालत यह हो गई है कि किसी भी टेस्ट मैच में टीम इंडिया एक प्लेइंग इलेवन के साथ नहीं उतर पा रही है। आइए एक नजर डालते हैं चोटिल हुए भारतीय खिलाड़ियों पर।

AUS vs IND Five indian cricketers including rishabh pant and ravindra jadeja injured during border gavaskar trophy
रविंद्र जडेजा - फोटो : twitter

रविंद्र जडेजा:
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने सिडनी टेस्ट की पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए, लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी के दौरान स्टार्क की तेज गेंद उनके अंगूठे में लगी, इसके बावजूद उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी। वह 37 गेंदों में 28 रन बनाकर नाबाद रहे। पहली पारी के बाद वह असहज नजर आ रहे थे, फील्डिंग में उतरे और तुरंत अस्पताल भी चले गए, स्कैन की रिपोर्ट में सामने आया कि उनका अंगूठा बुरी तरह चोटिल हो चुका है और वह अगले दो-तीन हफ्ते के लिए क्रिकेट से दूर हो गए।

AUS vs IND Five indian cricketers including rishabh pant and ravindra jadeja injured during border gavaskar trophy
चोटिल मोहम्मद शमी - फोटो : ट्विटर @espn

मोहम्मद शमी: 
टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय गेंदबाजी का मुख्य हथियार माना जा रहा था। शमी एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट में बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए। दूसरी पारी में 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शमी पैट कमिंस की गेंद पर चोटिल हो गए। कमिंस की शॉर्ट गेंद उनके कोहनी में लगी जिसके बाद स्कैन में उनका फ्रैक्चर निकला। इसके बाद शमी पूरी सीरीज से बाहर हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
AUS vs IND Five indian cricketers including rishabh pant and ravindra jadeja injured during border gavaskar trophy
उमेश यादव चोटिल होकर बाहर जाते हुए - फोटो : ट्विटर

उमेश यादव:
टीम इंडिया इससे पहले कि शमी की चोट से उबर पाती, उसका एक और प्रमुख गेंदबाज चोटिल हो गया। टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट के दौरान चोटिल हुए। उमेश तीसरे दिन दूसरी पारी में गेंदबाजी करने आए। इस दौरान वह अच्छी लय में नजर आ रहे थे। उन्होंने अपने दूसरे ओवर में ओपनर जो बर्न्स को आउट किया लेकिन फिर चौथे ओवर में उन्हें पिंडली की मांसपेशियों में दर्द शुरू हो गया। इसके बाद उन्हें स्कैन के लिए अस्पताल भेजा गया जिसके बाद वह भी सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गए।

विज्ञापन
AUS vs IND Five indian cricketers including rishabh pant and ravindra jadeja injured during border gavaskar trophy
ऋषभ पंत - फोटो : twitter@BCCI

ऋषभ पंत:
टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सिडनी टेस्ट की पहली पारी में बल्लेबाजी के दौरान जख्मी हुए। उन्हें कमिंस की तेज गेंद कोहनी पर लगी जिसके बाद उन्हें स्कैन के लिए अस्पताल भेजा गया। पंत दूसरी पारी में विकेटकीपिंग के लिए नहीं उतर सके। हालांकि उनकी रिपोर्ट सामने आ चुकी है, फ्रैक्चर तो नहीं है, पांचवें दिन बल्लेबाजी के लिए भी आ सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed