{"_id":"587070434f1c1b0b32158eb9","slug":"australia-clean-sweeps-against-pakistan-in-test-series","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इतिहास रचने गई पाकिस्तान का ऑस्ट्रेलिया ने किया सूपड़ा साफ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इतिहास रचने गई पाकिस्तान का ऑस्ट्रेलिया ने किया सूपड़ा साफ
Sat, 07 Jan 2017 07:56 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
Updated Sat, 07 Jan 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
क्रिकेट
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने गई पाकिस्तान क्रिकेट टीम को तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में 220 रन से हार का मुंह देखना पड़ा। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैचों की सीरीज 3-0 से जीत कर क्लीन स्वीप कर लिया है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान लाज बचाने के इरादे से उतरा था।
इतिहास रचने गई पाकिस्तान का ऑस्ट्रेलिया ने किया सूपड़ा साफ
2 of 6
क्रिकेट
पहली पारी में 538 रन बनाने वाली कंगारू टीम ने पाकिस्तान की पहली पारी 315 रन पर समेट दी और उसे 223 रन की बढ़त हासिल हुई। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी 241/2 पर धोषित की पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 465 रनों का पहाड़ लक्ष्य दिया। पहली पारी की ही तरह पाकिस्तान की दूरी पारी भी ढह गई और पूरी टीम 244 रन पर ढेर हो गई।
इतिहास रचने गई पाकिस्तान का ऑस्ट्रेलिया ने किया सूपड़ा साफ
3 of 6
डेविड वॉर्नर
पहले दिन के पहले सत्र में शतक मारने वाले डेविड वॉर्नर को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। वॉर्नर ने पहली पारी में 113 रन बनाए और दूसरी पारी में 55 रनों का बेमिसाल पारी खेली। पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में 110 से अधिक की औसत से 441 रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को 'मैन ऑफ द सीरीज' चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इतिहास रचने गई पाकिस्तान का ऑस्ट्रेलिया ने किया सूपड़ा साफ
4 of 6
स्टीव स्मिथ
सीरीज का पहला टेस्ट डे-नाइट तर्ज पर खेला गया जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 39 रन से जीता। इसके बाद मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम को पारी और 18 रन से जीत मिली। तीसरा टेस्ट 220 रन हारने के बाद पाकिस्तान टीम का सूपड़ा साफ हो गया है। ऑस्ट्रेलिया के लिए यह एक बहुत महत्वपूर्ण सीरीज जीत है।
विज्ञापन
इतिहास रचने गई पाकिस्तान का ऑस्ट्रेलिया ने किया सूपड़ा साफ
5 of 6
डेविड वार्नर
ससे पहले ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका दौरे पर बुरी तरह हार कर आई थी। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में उसे क्लीन स्वीप का कड़वा घूंट पीना पड़ा था। मगर पिछले 2 महीनों में स्टीव स्मिथ की सेना ने दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के खिलाफ खेले 6 मैचों में से 5 में जीत दर्ज कर खुद को साबित किया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।