सब्सक्राइब करें

अब इस देश में नहीं होगा ड्यूक गेंद का इस्तेमाल, स्पिनर्स की वजह से दोबारा कूकाबूरा से होंगे मैच

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में ड्यूक्स गेंदों का उपयोग नहीं करेगा क्रिकेट आस्ट्रेलिया Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 02 Jul 2020 06:37 PM IST
सार

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट संचालन प्रमुख पीटर रोच की माने तो शेफील्ड शील्ड में स्पिनर्स की भूमिका कम हुई है, खासकर उन मुकाबलों में जहां, ड्यूक्स गेंदों का उपयोग किया गया था।

विज्ञापन
Australia to ditch the English Dukes ball and revert to Kookaburra for Sheffield Shield
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट संचालन प्रमुख पीटर रोच की माने तो शेफील्ड शील्ड में स्पिनर्स की भूमिका कम हुई है, खासकर उन मुकाबलों में जहां, ड्यूक्स गेंदों का उपयोग किया गया था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने शेफील्ड शील्ड के आगामी सत्र में ड्यूक्स गेंदों का उपयोग नहीं करने का फैसला किया है। उसने चार सत्र तक कूकाबुरा के साथ ड्यूक्स गेंदों का भी उपयोग किया था।

Trending Videos
Australia to ditch the English Dukes ball and revert to Kookaburra for Sheffield Shield
क्रिकेट गेंद - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पुष्टि की कि 2020-21 के पूरे प्रथम श्रेणी सत्र में कूकाबूरा गेंदों का उपयोग किया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया 2016-17 के सत्र से शेफील्ड मैचों में ड्यूक्स गेंदों का उपयोग कर रहा था ताकि उसके क्रिकेटर इंग्लैंड की मुश्किल परिस्थितियों के लिए तैयार हो सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Australia to ditch the English Dukes ball and revert to Kookaburra for Sheffield Shield

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट संचालन प्रमुख पीटर रोच ने ड्यूक्स गेंदों का उपयोग नहीं करने के फैसले को सही करार दिया। रोच ने कहा, 'ड्यूक्स गेंदों का उपयोग करना सार्थक प्रयास था विशेषकर इंग्लैंड में होने वाली एशेज सीरीज को देखते हुए जहां हमारा प्रतिद्वंद्वी ड्यूक्स गेंदों का उपयोग करता है।'

Australia to ditch the English Dukes ball and revert to Kookaburra for Sheffield Shield

उन्होंने कहा, 'हालांकि हमारा मानना है कि 2020-21 सत्र में केवल एक तरह की गेंद का उपयोग करने से हमारे खिलाड़ियों को पूरे सत्र में लगातार चुनौती का सामना करना पड़ेगा तथा सीए और प्रांतीय संघ भी अभी ऐसा चाहते हैं। कूकाबूरा गेंद ऑस्ट्रेलिया में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और दुनिया के कई हिस्सों में उपयोग की जाती है और हमें इस सत्र में इसका अधिकतम उपयोग करने में फायदे नजर आते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed