सब्सक्राइब करें

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों ने की एमएस धोनी की तारीफ, बोले- खेल के महान दूत हैं

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Fri, 11 Jan 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
australian cricketers praise ms dhoni ahead of odi series
एमएस धोनी

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के सदस्यों ने सिडनी में शनिवार को होने वाले पहले वन-डे से पूर्व महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की है। टिम पेन, मिचेल मार्श और उस्मान ख्वाजा ने आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले पूर्व भारतीय कप्तान के बारे में अपनी राय प्रकट की। धोनी करीब 75 दिन बाद भारतीय टीम के साथ जुड़े हैं और पहले वन-डे में वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नजर आ सकते हैं।

Trending Videos
australian cricketers praise ms dhoni ahead of odi series
Tim Paine

ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान टिम पेन ने रांची में जन्में धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि वह क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने आगे कहा कि धोनी सफेद गेंद के क्रिकेट में हमेशा से आगे रहे हैं। पेन ने कहा, 'मेरे ख्याल से एमएस धोनी क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज में से एक हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
australian cricketers praise ms dhoni ahead of odi series
pat cummins

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने धोनी की मुश्किल परिस्थिति में शांत रहने की क्षमता की तारीफ की। उन्होंने धोनी को खेल का महान दूत बताया। उन्होंने कहा, 'अधिकांश मैचों में मुश्किल परिस्थितियों में धोनी ने अपने शांत स्वभाव से टीम को जीत दिलाई है। जब वह कप्तान थे तो दबाव में भी शांत रहते हुए विरोधी टीम को मात देने का दम रखते थे। वह क्रिकेट के महान दूत हैं। वह करोड़ों भारतीयों के दिलों में अपनी जगह बना चुके हैं और विश्व में उनकी काफी इज्जत की जाती है।'

australian cricketers praise ms dhoni ahead of odi series
उस्मान ख्वाजा

2016 में राइजिंग पुणे सुपरजांयट का हिस्सा रहे उस्मान ख्वाजा ने कहा कि धोनी का खेल के प्रति रिलेक्स्ड रवैया उन्हें शानदार बनाता है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा, 'वह नियंत्रण पर ध्यान देते हैं। वह बाकी चीजों के लिए चिंता नहीं करते। उन्हें पता है कि क्रिकेट में काफी उतार-चढ़ाव आते हैं और उन्होंने अपने करियर में ये सब देखा है। मगर खेलने का उनका तरीका और जिस तरह से वह उसमें आगे बढ़ते हैं, वह शानदार हैं।'

विज्ञापन
australian cricketers praise ms dhoni ahead of odi series
ms dhoni

टीम इंडिया का अब पूरा ध्यान 2019 विश्व कप पर लगा है, जिसे देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज अच्छा अभ्यास का मौका हो सकता है। भारतीय टीम को भी उम्मीद होगी कि एमएस धोनी अच्छी लय हासिल करें ताकि विश्व कप में टीम को फायदा हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed