{"_id":"634a3808b9069353360a6dc5","slug":"babar-azam-celebrated-28th-birthday-with-captains-of-15-national-teams-watch-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Babar Azam Birthday Video: बाबर के लिए खास रहा 28वां जन्मदिन, 15 टीमों के कप्तानों के साथ मनाया जश्न","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Babar Azam Birthday Video: बाबर के लिए खास रहा 28वां जन्मदिन, 15 टीमों के कप्तानों के साथ मनाया जश्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 15 Oct 2022 10:21 AM IST
सार
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 28 साल के हो चुके हैं। उनका 28वां जन्मदिन बेहद खास रहा, जिसे उन्होंने 15 देशों की टीमों के कप्तानों के साथ मनाया।
विज्ञापन
1 of 5
बाबर आजम जन्मदिन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टी20 विश्व कप की शुरुआत में एक दिन का समय रह गया है। इससे पहले टूर्नामेंट में शामिल सभी टीमों के कप्तान साथ आए और पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। इस दौरान सभी कप्तानों ने साथ बैठकर फोटो के लिए भी खिंचाई। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट के महाकुंभ से पहले यह दिन सभी के लिए अहम था, लेकिन पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के लिए यह दिन यादगार बन गया। बाबर इसी दिन 28 साल के हुए और उनके 28वें जन्मदिन पर 15 देशों की टी20 टीम के कप्तान उनके केक काटते समय साथ थे।
स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बेरिंगटन ने केक काटने में बाबर की मदद भी की। उन्होंने केक को अपने हाथ में पकड़े रखा और बाबर ने केक काटा। हालांकि, सभी टीमों के कप्तान उठकर बाबर के पास नहीं आए। सभी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को ध्यान में रखते हुए अपना स्थान नहीं छोड़ा।
3 of 5
बाबर आजम जन्मदिन
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रेस कॉन्फ्रेंस में केक काटने के बाद बाबर ने सभी टीमों के कप्तानों के साथ भी केक काटा। यह केक हरे रंग का था। इस दौरान सभी 16 टीमों के कप्तान उनके साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बाबर आजम
- फोटो : सोशल मीडिया
बाबर के केक में विकेट और पिच भी बनी हुई थी, जबकि बाहर का केक हरे रंग का था। इसे क्रिकेट मैदान की थीम पर बनाया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
बाबर आजम
- फोटो : सोशल मीडिया
केक काटने के दौरान बाबर ने सभी खिलाड़ियों के साथ काफी मस्ती की और इस दौरान काफी हंसी-मजाक हुआ। हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मेजबान ऑस्ट्रेलिया के कप्तान फिंच ने लाकर बाबर को केक दिया था और उन्होंने बड़ी शालीनता के साथ सबके सामने इसे काटा था, लेकिन अंदर कमरे में केक काटते हुए उन्होंने काफी मस्ती की।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।