फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Babar-Kohli: खराब फॉर्म में चल रहे PAK के बाबर आजम को रिकी पोंटिंग की सलाह, विराट कोहली का तरीका अपनाने को कहा

Thu, 07 Nov 2024 05:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 07 Nov 2024 05:05 PM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने टेस्ट में पिछली 18 पारियों में अर्धशतक नहीं लगाया है और टी20 विश्व कप 2024 में बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था।

विज्ञापन
Babar-Kohli: Ricky Ponting advice to poor form Pakistan Babar Azam, asked him to adopt Virat Kohli method
विराट कोहली और रिकी पोंटिंग - फोटो : IPL/BCCI
ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम को फॉर्म में वापसी करने के लिए विराट कोहली द्वारा अपनाए तरीके का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया है। बाबर खराब फॉर्म में चल रहे हैं। उन्हें हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट के बाद चयनकर्ताओं द्वारा आराम दिया गया था।
Babar-Kohli: Ricky Ponting advice to poor form Pakistan Babar Azam, asked him to adopt Virat Kohli method
बाबर आजम - फोटो : Social Media
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने टेस्ट में पिछली 18 पारियों में अर्धशतक नहीं लगाया है और टी20 विश्व कप 2024 में बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी करते हुए उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में 37 (44) रन बनाए। बाबर के खराब फॉर्म पर टिप्पणी करते हुए पोंटिंग ने कहा कि पाकिस्तान को उन्हें अपनी टेस्ट टीम में वापस लाने के तरीके को खोजने की जरूरत है।
Babar-Kohli: Ricky Ponting advice to poor form Pakistan Babar Azam, asked him to adopt Virat Kohli method
विराट कोहली - फोटो : ICC/T20 World Cup
उन्होंने आईसीसी रिव्यू में कहा, 'सबसे बड़ी चुनौती यह है कि वे बाबर को अपनी टीम में वापस कैसे लाते हैं। उन्हें बाबर को फॉर्म में वापस लाने और अपनी टेस्ट टीम में वापस लाने का तरीका ढूंढना होगा। आप जानते हैं, जब आप (बाबर के नंबर) को देखते हैं, तो यह ठीक उसी तरह है जैसे हम कुछ समय पहले विराट (कोहली) के बारे बात कर रहे थे।' ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने बाबर की तुलना विराट कोहली के साथ की और बताया कि कैसे भारत के स्टार ने अच्छी मानसिकता में आने के लिए खुद को खेल से दूर कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Babar-Kohli: Ricky Ponting advice to poor form Pakistan Babar Azam, asked him to adopt Virat Kohli method
बाबर आजम - फोटो : Twitter
उन्होंने कहा, 'कभी-कभी मुझे लगता है कि विराट ने ऑन रिकॉर्ड यह कहा था कि ब्रेक से उन्हें मदद मिली थी। उन्होंने खुद को कुछ समय के लिए खेल से दूर कर लिया ताकि वह तरोताजा हो सकें और कुछ चीजों को सुलझा सकें जिन्हें उन्हें सुलझाने की जरूरत थी।' पोंटिंग ने कहा कि बाबर को भी उसी तरीके को अपनाना चाहिए और रिचार्ज होने के लिए ब्रेक लेना चाहिए।
विज्ञापन
Babar-Kohli: Ricky Ponting advice to poor form Pakistan Babar Azam, asked him to adopt Virat Kohli method
रिकी पोंटिंग - फोटो : ICC
पोंटिंग ने कहा, 'बाबर को भी यही चाहिए। हो सकता है कि बाबर को ब्रेक लेने और कुछ समय के लिए कुछ सोचना बंद करने की आवश्यकता हो। किट बैग को थोड़ी देर के लिए लॉक करें और कुछ और सोचें और फिर रिचार्ज होकर वापस आएं, क्योंकि हम जानते हैं कि वह अपने सबसे अच्छे फॉर्म में शानदार खेलते हैं। उम्मीद है कि हमें उनके करियर के आखिरी हाफ में फिर से ऐसा देखने को मिलेगा।' पाकिस्तान पहला वनडे दो विकेट से गंवाने के बाद दूसरे मैच में वापसी करना चाहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed