फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बांग्लादेशियों ने किया टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की नाक में दम, वेबसाइट की हैक

Wed, 03 Oct 2018 05:19 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 03 Oct 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
Bangladeshi group hacks team india captain Virat Kohli website and hits out at ICC
virat kohli

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का वेबसाइट हैक हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह काम बांग्लादेश के हैकर्स ने किया है। हैकर्स ने कोहली की वेबसाइट को हैक कर उसमें बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज लिटन दास के आउट होने की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने आईसीसी से माफी मांगने को कहा है।



 

Bangladeshi group hacks team india captain Virat Kohli website and hits out at ICC
विराट कोहली - फोटो : file photo

हैकर्स ने संदेश लिखा, 'डियर आईसीसी, क्रिकेट जेंटलमैन गेम नहीं है, क्या हर टीम के बराबर अधिकार नहीं होने चाहिए, आईसीसी ये बताए कि लिटन दास कैसे आउट हैं। अगर आईसीसी ने पूरी दुनिया के आगे लिखित माफी नहीं मांगी और अंपायर के खिलाफ कड़ा एक्शन नहीं लिया तो ऐसे ही वो साइट हैक करते रहेंगे।'
 





 

Bangladeshi group hacks team india captain Virat Kohli website and hits out at ICC
india vs bangladesh

बता दें बांग्लादेश के ओपनर लिटन दास ने फाइनल में जबरदस्त पारी खेलते हुए 87 गेंदों में शतक जमाया था। उन्होंने इस मैच में 117 गेंदों पर 121 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। इसके साथ ही उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जड़ा। हालांकि, वह टीम इंडिया के चाइनामैन कुलदीप यादव की गेंद पर विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें स्टंप आउट कर दिया। थर्ड अंपायर का ये फैसला थोड़ा विवादित था, जिससे बांग्लादेशी फैंस काफी नाराज हुए थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bangladeshi group hacks team india captain Virat Kohli website and hits out at ICC
liton das - फोटो : file photo

गौरतलब है कि एशिया कप के फाइनल में बांग्लादेश ने टॉल हराकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में टीम इंडिया को जीत के लिए 223 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में टीम इंडिया ने 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर सातवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था।

 

विज्ञापन
Bangladeshi group hacks team india captain Virat Kohli website and hits out at ICC
indvban - फोटो : file photo

बता दें कि बांग्लादेश के एक अखबार के मुताबिक, हैकर्स ने खुद को साइबर सिक्युरिटी एंड इंटेलीजेंस (सीएसआई) ग्रुप का बताया है। हैकिंग ग्रुप के मुताबिक विराट की वेबसाइट को हैक करने मकसद भारतीयों का अपमान करना नहीं है। हैकर्स ग्रुप ने लिखा है, भारत के मेरे बहनों भाइयों जरा सोचिए अगर आपकी टीम के साथ ऐसा हुआ होता तो आप क्या करते, हर देश की टीम के साथ एक जैसा व्यवहार किया जाना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed