{"_id":"5bb4a73b867a557fe2537ee6","slug":"yuvraj-singh-plays-an-incredible-knock-against-railways-in-vijay-hazare-trophy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"युवराज सिंह का बल्ला गरजा, मैच विनिंग पारी खेलने के दौरान जड़े पांच छक्के","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
युवराज सिंह का बल्ला गरजा, मैच विनिंग पारी खेलने के दौरान जड़े पांच छक्के
Wed, 03 Oct 2018 04:55 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 03 Oct 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
युवराज सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज युवराज सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी है। युवी ने विजय हजारे ट्रॉफी में ग्रुप-ए के मैच में पंजाब की तरफ से खेलते हुए रेलवे के खिलाफ 121 गेंदों में 6 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 96 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। हालांकि, युवी शतक जमाने से केवल चार रन से चूक गए, लेकिन बहुत समय के बाद बाएं हाथ के बल्लेबाज ने लाजवाब पारी खेली।
2 of 5
युवराज सिंह
37 वर्षीय युवी इस सीजन में शानदार लय में दिख रहे हैं। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के अपने पहले मैच में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 48 रन बनाए थे। फिर विदर्भ के खिलाफ उन्होंने 41 रन की पारी खेली।
3 of 5
युवराज सिंह
- फोटो : Twitter
हालांकि, तीसरे मैच में महाराष्ट्र के खिलाफ वह सिर्फ 6 रन बना सके थे। 28 सितंबर को मुंबई के खिलाफ उन्होंने 26 रन बनाने के अलावा एक विकेट भी झटका था। देखा जाए तो यह विजय हजारे ट्रॉफी उनके लिए बेहतर साबित हो रहा है। उन्होंने अब तक 5 मैचों में 217 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
युवराज सिंह
- फोटो : Es
बता दें कि बेंगलुरु में खेले गए मैच में युवी के अलावा गुरकीरत सिंह मान स्टार परफॉर्मर रहे, जिन्होंने 96 गेंदों में 101 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा शुभमन गिल ने 39 गेंदों में 10 चौके की मदद से 51 रन बनाए। इन तीनों बल्लेबाजों की बदौलत पंजाब ने 50 ओवरों में 6 विकेट पर 284 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में रेलवे की टीम 44.3 ओवर में 210 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
5 of 5
युवराज सिंह
रेलवे के लिए कप्तान सौरभ वकास्कर ने 104 रन की शतकीय पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। पंजाब के लिए मयंक मारकंडे ने तीन, सिद्धार्थ कौल और अक्षदीप सिंह ने दो-दो जबकि कप्तान मंदीप सिंह, करण कालिया और शरद लुम्बा को एक-एक सफलता मिली। इस मैच में पंजाब ने वीजेडी नियम के तहत 58 रन से जीत दर्ज की।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।