{"_id":"5afe4cf54f1c1be3408b61b3","slug":"basil-thampi-bowled-most-expensive-spell-in-ipl-history","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RCBvSRH: बेसिल थंपी के नाम दर्ज हुआ IPL इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RCBvSRH: बेसिल थंपी के नाम दर्ज हुआ IPL इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
Fri, 18 May 2018 09:18 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 18 May 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बेसिल थंपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सनराइजर्स हैदराबाद के युवा तेज गेंदबाज बेसिल थंपी की गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाजों ने जमकर धुनाई की। थंपी ने चार ओवर में 70 रन लुटा दिए जबकि उनके हाथ कोई सफलता नहीं लगी। यही वजह रही कि आईपीएल इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड अब इस युवा तेज गेंदबाज के नाम दर्ज हो गया।
2 of 5
बेसिल थंपी
थंपी आईपीएल इतिहास में एक मैच में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड इशांत शर्मा के नाम दर्ज था। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए इशांत ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ चार ओवर में 66 रन खर्च किए थे। थंपी ने इशांत के इस अनचाहे रिकॉर्ड को तोड़ दिया और टॉप पर अपना नाम दर्ज करा लिया है।
3 of 5
श्रीनाथ अरविन्द
वैसे, अगर टी-20 में भारतीय सरजमीं पर सबसे महंगे गेंदबाज की बात की जाए तो यह रिकॉर्ड भी थंपी के नाम दर्ज हो गया है। इससे पहले भारतीय सरजमीं पर सबसे महंगे गेंदबाज एस अरविंद थे। अरविंद ने साल 2011 में साउथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बैंगलोर में ही 69 रन खर्च किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एबी डीविलियर्स
- फोटो : ipl
बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद ने गुरुवार को टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। आरसीबी ने एबी डीविलियर्स (69), मोइन अली (65) और कॉलिन डी ग्रैंडहोम (40) की धुआंधार पारियों की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 218 रन का विशाल स्कोर बनाया।
विज्ञापन
5 of 5
केन विलियमसन
- फोटो : ipl
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद ने अच्छी फाइट जरूर दिखाई, लेकिन वह 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 204 रन ही बना सकी और 14 रन से मुकाबला गंवा बैठी। एसआरएच की तरफ से कप्तान केन विलियमसन (81) और मनीष पांडे (62*) ने उम्दा पारियां खेली। इस जीत के साथ ही आरसीबी ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।