सब्सक्राइब करें

IND vs BAN: शुभमन गिल ने रोहित-हेड जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हासिल किया ये मुकाम

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 22 Sep 2024 04:54 PM IST
सार

शुभमन बांग्लादेश के खिलाफ किसी एक टेस्ट की पहली पारी में शून्य और दूसरी पारी में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने चेपॉक में राहुल द्रविड़ के भी एक खास रिकॉर्ड की बराबरी की थी।

विज्ञापन
Batter With Most International Runs in 2023 Shubman Gill Top Run Scorer Know Full Stats in hindi
शुभमन गिल - फोटो : अमर उजाला
भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़ा और टीम को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने टेस्ट करियर का पांचवां शतक लगाया। पहली पारी में खाता नहीं खोल पाने वाले शुभमन ने 161 गेंद में शतक जड़ा। उन्होंने न सिर्फ शतक लगाया, बल्कि ऋषभ पंत के साथ मिलकर टीम इंडिया को एक शानदार स्कोर तक पहुंचाने में भी मदद की। इसके साथ ही शुभमन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली है। 
Batter With Most International Runs in 2023 Shubman Gill Top Run Scorer Know Full Stats in hindi
शुभमन गिल - फोटो : twitter
शुभमन 2023 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। शुभमन ने इस मामले में श्रीलंका के कुसल मेंडिस को पीछे छोड़ा। शुभमन ने पिछले साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 46.2 के औसत से रन बनाए हैं। शुभमन 2023 से अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3094 रन बना चुके हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 10 शतक और 14 अर्धशतक निकले हैं। श्रीलंका के मेंडिस ने 2023 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 36.1 के औसत से 2851 रन बनाए हैं। 
Batter With Most International Runs in 2023 Shubman Gill Top Run Scorer Know Full Stats in hindi
शुभमन गिल - फोटो : BCCI
इस साल जून में टी20 विश्व कप की खिताबी जीत के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने वाले रोहित शर्मा भी इस मामले में शुभमन से पीछे हैं और इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। रोहित ने 2023 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 45.9 के औसत से 2801 रन बनाए हैं, जबकि तूफानी बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने इस दौरान 41.6 के औसत से 2622 रन बनाए। वहीं, भारतीय सुपरस्टार विराट कोहली ने 2023 से अब तक 49.3 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 2367 रन बनाए हैं और वह लिस्ट में छठे स्थान पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Batter With Most International Runs in 2023 Shubman Gill Top Run Scorer Know Full Stats in hindi
शुभमन गिल - फोटो : twitter
शुभमन ने की थी द्रविड़ के रिकॉर्ड की बराबरी 
शुभमन बांग्लादेश के खिलाफ किसी एक टेस्ट की पहली पारी में शून्य और दूसरी पारी में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने चेपॉक में राहुल द्रविड़ के भी एक खास रिकॉर्ड की बराबरी की। भारत ने चेपॉक में अब तक 35 टेस्ट खेले हैं, लेकिन अब तक सिर्फ दो ही बल्लेबाजों ने नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए भारत के लिए शतक जड़े हैं। इनमें एक राहुल द्रविड़ और अब दूसरे शुभमन गिल हैं। 
विज्ञापन
Batter With Most International Runs in 2023 Shubman Gill Top Run Scorer Know Full Stats in hindi
शुभमन गिल - फोटो : BCCI
गिल का दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए शानदार रहा है रिकॉर्ड
गिल का भारत की दूसरी पारी में शानदार रिकॉर्ड रहा है। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए उनकी पिछली चार पारियां- 104, 91, 52* और 119* रन की रही हैं। यानी उन्होंने 366 रन बनाए हैं। हालांकि, पहली पारी में उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed