फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आयु धोखाधड़ी करने वालों को सजा नहीं देगा BCCI, पकड़े जाने पर दो साल का बैन

Mon, 03 Aug 2020 03:31 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 03 Aug 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
BCCI to Impose Two-Year Ban on Players who commit age fraud
रणजी ट्रॉफी - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को कहा कि वह उन पंजीकृत खिलाड़ियों को सजा नहीं देगा, जो आयु धोखाधड़ी की स्वैच्छिक घोषणा करेंगे। मगर किसी को ऐसा करते हुए पकड़ा जाता है तो उसे दो साल के निलंबन की सजा दी जाएगी। यह नियम 2020-2021 सत्र से बोर्ड के आयु वर्ग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले सभी क्रिकेटरों पर लागू होंगे।

BCCI to Impose Two-Year Ban on Players who commit age fraud
बीसीसीआई

बीसीसीआई की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘इस योजना के तहत जो खिलाड़ी स्वैच्छिक रूप से घोषणा करेंगे कि उन्होंने अतीत में जाली दस्तावेज देकर अपनी जन्मतिथि में बदलाव किया है उन्हें निलंबित नहीं किया जाएगा। अगर वे अपनी वास्तविक जन्मतिथि का खुलसा करते हैं तो उन्हें उचित आयु वर्ग में हिस्सा लेने की स्वीकृति दी जाएगी। बोर्ड ने कहा, ‘खिलाड़ी को बीसीसीआई के आयु सत्यापन विभाग को संबंधित दस्तावेजों के साथ हस्ताक्षर किया हुआ पत्र/ईमेल भेजना होगा।’

BCCI to Impose Two-Year Ban on Players who commit age fraud
सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर

बीसीसीआई ने साथ ही स्पष्ट किया कि अगर खिलाड़ी इसे अभी स्वीकार नहीं करेंगे और बाद में उन्हें आयु धोखाधड़ी का दोषी पाया जाता है तो उन्हें सजा दी जाएगी। बोर्ड ने कहा, ‘हालांकि अगर पंजीकृत खिलाड़ी तथ्यों का खुलासा नहीं करता है और बीसीसीआई को पता चलता है कि उसने फर्जी या जाली जन्मतिथि दस्तावेज जमा कराए हैं तो फिर उसे दो साल के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा। दो साल का निलंबन पूरा होने के बाद उन्हें बीसीसीआई के आयु वर्ग के टूर्नामेंट और साथ ही राज्य इकाइयों के आयु वर्ग टूर्नामेंटों में हिस्सा लेने की स्वीकृति नहीं दी जाएगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन
BCCI to Impose Two-Year Ban on Players who commit age fraud
सौरव गांगुली और जय शाह - फोटो : social media

बीसीसीआई ने साथ ही कहा कि मूल निवास से जुड़ी धोखाधड़ी करने वाले क्रिकेटरों को दो साल के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा, जिसमें सीनियर पुरुष और महिला खिलाड़ी भी शामिल हैं। स्वैच्छिक खुलासे की योजना मूल निवास धोखाधड़ी करने वालों पर लागू नहीं होगी। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख राहुल द्रविड़ ने आयु धोखाधड़ी के मुद्दे से कड़ाई से निपटने पर जोर दिया है।

विज्ञापन
BCCI to Impose Two-Year Ban on Players who commit age fraud
BCCI

भारत में क्रिकेट की संचालन संस्था ने साथ ही कहा कि अंडर-16 आयु वर्ग टूर्नामेंट में सिर्फ 14 से 16 साल के बच्चों को हिस्सा लेने की स्वीकृति दी जाएगी। अंडर-19 आयु वर्ग में अगर खिलाड़ी की जन्मतिथि का पंजीकरण वास्तविक तिथि से दो साल से अधिक समय बाद पाया जाता है तो बीसीसीआई के अंडर-19 टूर्नामेंट में उसके प्रतिनिधित्व के वर्षों की संख्या सीमित की जाएगी। गांगुली ने कहा कि बोर्ड आयु वर्ग के टूर्नामेंटों में खिलाड़ियों के प्रतिस्पर्धी प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने को लेकर प्रतिबद्ध है। आयु धोखाधड़ी की शिकायत के लिए बीसीसीआई की 24 घंटे चलने वाली हेल्पलाइन है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed