{"_id":"5cbac460bdec22142544857f","slug":"best-5-cricket-world-cup-final-matches-in-history","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये हैं वर्ल्ड कप के 5 सबसे रोमांचक फाइनल मैच, भारत ने दो बार जीती हारी हुई बाजी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ये हैं वर्ल्ड कप के 5 सबसे रोमांचक फाइनल मैच, भारत ने दो बार जीती हारी हुई बाजी
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sat, 20 Apr 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
dhoni and kapil
Link Copied
क्रिकेट विश्व कप का 12वां संस्करण 30 मई से इंग्लैंड की मेजबानी में खेला जाएगा। अब तक ऑस्ट्रेलिया 5 बार, वेस्टइंडीज और भारत 2 बार, जबकि श्रीलंका और पाकिस्तान एक-एक बार विश्व कप का टाइटल अपने नाम कर चुके हैं। वैसे तो विश्व कप के फाइनल में हमेशा ही दिग्गज टीमों के बीच बड़ा घमासान देखने को मिला है, लेकिन इनमें से 5 फाइनल मुकाबले रोंगटे खड़े कर देने वाले थे।
Trending Videos
2 of 6
sl vs aus
साल 1996 में खेले गए क्रिकेट वर्ल्ड कप का टाइटल श्रीलंकाई टीम ने जीता था। इस मैच में श्रीलंका का सामना ऑस्ट्रेलिया से था। कंगारुओं ने लंकाई टीम को जीत के लिए 242 रन का लक्ष्य दिया। अंसाका गुरुसिन्हा (65), अरविंद डी सिल्वा (107 नाबाद) और अर्जुना राणातुंगा (47) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर श्रीलंका ने 22 गेंदें और 7 विकेट शेष रहते यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
kapil dev 1983 world cup
इससे पहले साल 1983 में भारत ने तत्कालीन डिफेंडिंग चैंपियन वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार इस खिताब पर कब्जा जमाया था। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के सामने 184 रन की चुनौती पेश की थी, बावजूद इसके मोहिंदर अमरनाथ और मदन लाल की धमाकेदार गेंदबाजी के दम भारत ने यह मुकाबला 43 रन से जीता।
4 of 6
विश्व कप 2011
साल 2011 में भारतीय क्रिकेट टीम की कमान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में थी। इस वर्ल्ड कप का फाइनल भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया था। महेला जयवर्धने की शतकीय पारी की बदौलत श्रीलंका ने भारत के सामने 275 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन गौतम गंभीर (97) और एमएस धोनी (91) की धमाकेदार पारियों के दम पर भारत ने यह मैच 6 विकेट से अपने नाम किया।
विज्ञापन
5 of 6
pak vs eng
साल 1992 में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को हराकर पहली बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। फाइनल में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड के ऊपर 249 रन लगाए थे, लेकिन वसीम अकरम और मुश्ताक अहमद (3-3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने 22 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।