सब्सक्राइब करें

जीत के लिए एक माह में देश भर से 75 नेता पहुंचे रामलोक मंदिर, पढ़ें क्या है मान्यता

राकेश शर्मा, अमर उजाला, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 Apr 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019:75 leaders from across the country visited Ramlok Temple in a month
रामलोक मंदिर - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव की रणभेरी बजने के बाद से अब तक देश भर से करीब 75 नेता और उम्मीदवार जीत के लिए सोलन के रामलोक मंदिर में पहुंच चुके हैं। चाहे वे कांग्रेस से हों, भाजपा या किसी अन्य दल से, चुनाव में जीत के लिए हर कोई यहां हाजिरी भर रहा है। 

Trending Videos
lok sabha election 2019:75 leaders from across the country visited Ramlok Temple in a month
रामलाेक मंदिर

साधू पुल के रूड़ा स्थित इस मंदिर में श्रीराम, लक्ष्मण और सीता की आदमकद मूर्तियां हैं। मान्यता है कि कोई व्यक्ति कितने भी घोर संकट में क्यों न घिरा हो, मंदिर में हवन करके उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। हालांकि, जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर यह मंदिर विवादों में भी रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha election 2019:75 leaders from across the country visited Ramlok Temple in a month

मंदिर के एंट्री रजिस्टर में रामलोक में जीत की दुआ मांगने पहुंचे 75 नेताओं का पूरा रिकॉर्ड दर्ज है। पिछले एक माह में मनोज तिवारी, झारखंड से अर्जुन मुंडा, बाबू लाल मरांडी, बिहार से अश्विनी चौबे, उत्तर प्रदेश से संजीव बलियान और कृष्णा राज, नई दिल्ली से जयप्रकाश अग्रवाल, महाबल मिश्रा और राजस्थान से दुष्यंत सिंह के अलावा नवजोत सिंह सिद्धू भी यहां अनुष्ठान कर चुके हैं। 

lok sabha election 2019:75 leaders from across the country visited Ramlok Temple in a month
फाइल फोटो

सिद्धू हालांकि खुद तो चुनाव नहीं लड़ रहे, लेकिन वह पत्नी के लिए टिकट मांग रहे हैं। हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर और शिमला से कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल भी यहां पूजा-अर्चना कर चुके हैं। पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह और प्रेम कुमार धूमल की भी इस मंदिर के प्रति आस्था रही है।

विज्ञापन
lok sabha election 2019:75 leaders from across the country visited Ramlok Temple in a month
फाइल फोटो

 मंदिर में हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, पंजाब, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली व पुणे (महाराष्ट्र) से यहां पहुंचे नेताओं व लोकसभा उम्मीदवारों के भी नाम दर्ज हैं। बीते दिन करनाल, पानीपत और बठिंडा से नेता रामलोक में दर्शन को पहुंचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed