फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी इंग्लिश टीम में हुआ था फ्लॉप, अब ऐतिहासिक टेस्ट में विकेट लेने वाला बना पहला आयरिश गेंदबाज

Sun, 13 May 2018 10:48 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 13 May 2018 10:48 AM IST
विज्ञापन
Boyd Rankin get first Test wicket from ireland cricket team debute match
ireland cricket team

डबलिन में खेले जा रहे ऐतिहासिक टेस्ट मैच में मेजबान आयरलैड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू मैच खेल रही आयरलैंड को बॉयड रैंकिन और टिम मुर्ताघ ने गेंदबाजी में सधी हुई शुरुआत दिलाई।

Boyd Rankin get first Test wicket from ireland cricket team debute match
Boyd Rankin

दोनों गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज करीब डेढ़ घंटे तक रनों के लिए जूझते रहे। इसी बीच आयरलैंड की तरफ से पहला टेस्ट विकेट बॉयड रैंकिन ने लिया।

Boyd Rankin get first Test wicket from ireland cricket team debute match
ireland

रैंकिन ने पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज अजहर अली को आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर स्लिप पर खड़े कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड के हाथों कैच आउट करवाकर क्रीज से चलता किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Boyd Rankin get first Test wicket from ireland cricket team debute match
Boyd Rankin

बता दें कि बेशक यह आयरलैंड की तरफ से लिया गया किसी भी खिलाड़ी द्वारा पहला टेस्ट विकेट है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में रैंकिन का यह दूसरा शिकार है। दरअसल इससे पहले रैंकिन साल 2013-14 की एशेज सीरीज में इंग्लैंड की तरफ से खेल चुक हैं। इस सीरीज में रैंकिन ने सिडनी में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम के एक बल्लेबाज को शिकार बनाया था।

विज्ञापन
Boyd Rankin get first Test wicket from ireland cricket team debute match
ireland test cricket team

आयरलैंड की टेस्ट क्रिकेट टीम के लिए दूसरा विकेट टिम मार्ताघ ने लिया मुर्ताघ ने अगले ही ओवर की पहली गेंद पर दूसरे सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक को एलबीडब्ल्यू आउट कर अपना शिकार बनाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed