सब्सक्राइब करें

हो गया रास्ता साफ, जानिए टीम इंडिया का कोच चयन कब और कौन करेगा?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 05 Aug 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
cac gets green light coach selection by mid august says coa
कपिल देव, अंशुमन गायकवाड़ और शांता रंगास्वामी - फोटो : अमर उजाला

कपिल देव की अगुवाई वाले पैनल को अगस्त के मध्य तक भारतीय पुरुष टीम का अगला कोच नियुक्त करने के लिए बीसीसीआई की कानूनी टीम ने हरी झंडी दे दी है। प्रशासकों की समिति (सीओए) ने सोमवार को यह जानकारी दी। देश के पहले विश्व कप विजेता कप्तान कपिल के अलावा अंशुमन गायकवाड़ और पूर्व महिला कप्तान शांता रंगास्वामी नव नियुक्त क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सदस्य हैं।

Trending Videos
cac gets green light coach selection by mid august says coa
BCCI

राय ने बीसीसीआई के 22 अक्टूबर को होने वाले चुनावों के बारे में कहा कि 26 राज्य संघ पूरी तरह से लोढ़ा सिफारिशों का पालन कर रहे हैं और उन्होंने राज्य इकाइयों के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। सीओए की आठ अगस्त को उच्चतम न्यायालय की सुनवाई से पहले राजधानी में बैठक हुई जिसमें कई मसलों पर चर्चा की गई। हितों के टकराव के घोषणापत्र की जांच करना उनके एजेंडा का प्रमुख विषय था।

विज्ञापन
विज्ञापन
cac gets green light coach selection by mid august says coa
विनोद राय

अगस्त मध्य में होगा इंटरव्यू 

राय से पूछा गया कि क्या सीएसी को अगला मुख्य कोच नियुक्त करने के लिए मंजूरी मिल गई है, उन्होंने कहा, ‘हमने इसकी (घोषणापत्र) की जांच की। यह सही है। सब कुछ ठीक है।’ उन्होंने कहा, ‘सीएसी का फैसला अंतिम होगा और कैंडिडेट्स का इंटरव्यू अगस्त के मध्य में होगा। इसके बाद नियुक्त की जाएगी।’ चुनाव के संदर्भ में लगता है कि राय को विश्वास है कि उनकी टीम ने अच्छी प्रगति की है।

cac gets green light coach selection by mid august says coa

उन्होंने कहा, ‘हम न्यायमित्र के साथ सलाह मशविरा करेंगे। कुल 26 राज्य इकाइयां चुनाव कराने के लिए तैयार हैं जबकि चार अन्य राज्य संघ शर्तों का पूरा पालन करते हैं, लेकिन उन्होंने अब तक चुनाव अधिकारी नियुक्त नहीं किया है। निश्चित तौर पर जिन्होंने (लोढ़ा सिफारिशों का) पालन किया है केवल वे ही बीसीसीआई चुनावों में मतदान कर पाएंगे।’

विज्ञापन
cac gets green light coach selection by mid august says coa
विराट कोहली और रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

विंडीज दौरे पर खत्म होगा शास्त्री का कार्यकाल 

भारतीय टीम के वर्तमान कोचिंग स्टाफ का कार्यकाल वेस्ट इंडीज दौरे के कारण 45 दिन तक बढ़ाया गया है। इसमें मुख्य कोच रवि शास्त्री, गेंदबाजी कोच भरत अरुण, बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ और क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर शामिल हैं। इन सभी के साथ विश्व कप तक अनुबंध था। कपिल, गायकवाड़ और रंगास्वामी की तदर्थ समिति ने ही पिछले साल दिसंबर में महिला टीम के मुख्य कोच के रूप में डब्ल्यूवी रमन की नियुक्ति की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed