सब्सक्राइब करें

बॉल टेंपरिंग के मास्टरमाइंड हैं डेविड वॉर्नर, बेनक्रॉफ्ट ने बयां की पूरी सच्चाई

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Wed, 26 Dec 2018 03:19 PM IST
विज्ञापन
cameroon bencroft says david warner provoked him to do ball tampering
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर

प्रतिबंधित ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कैमरन बेनक्रॉफ्ट ने बुधवार को पुष्टि की है कि डेविड वॉर्नर ने उन्हें गेंद के साथ छेड़छाड़ करने के लिए उकसाया और वह टीम में अपनी उपयोगिता साबित करने के लिए ऐसा करने को राजी भी हो गए।



बेनक्रॉफ्ट को मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में गेंद को घिसने के लिए सैंडपेपर का इस्तेमाल करते हुए देखा गया था। बॉल टेंपरिंग के चलते बेनक्रॉफ्ट को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट में 9 महीने के लिए प्रतिबंधित किया गया। बॉल टेंपरिंग विवाद से पूरा क्रिकेट जगत हैरान रह गया था। 

वॉर्नर और तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ पर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया क्योंकि तीनों को ही बॉल टेंपरिंग विवाद में शामिल पाया गया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की जांच ने इशारा किया कि इस विवाद के पीछे डेविड वॉर्नर मास्टरमाइंड रहे और बेनक्रॉफ्ट ने एक इंटरव्यू में इसके बारे में अधिक जानकारी दी। 

बेनक्रॉफ्ट का बैन इस सप्ताह के अंत तक समाप्त होने जा रहा है। उन्होंने कहा, 'वॉर्नर ने मुझे गेंद से छेड़छाड़ करने को उकसाया और जिस स्थिति में हम थे, उसे देखते हुए मैं तैयार हो गया। मैं टीम में अपनी उपयोगिता साबित करना चाहता था।' बेनक्रॉफ्ट ने कहा, 'इसके लिए मैं भी जिम्मेदार हूं क्योंकि उस समय मुझे वही ठीक लगा. मैंने इस गलती की भारी कीमत चुकाई।'

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने भी बॉल टेंपरिंग की बात मानी। बॉल टेंपरिंग की घटना के कुछ ही घंटे बाद ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने सीए से स्टीव स्मिथ को कप्तानी से हटाने के लिए कहा था। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल ने भी इस घटना को 'चौंकाने वाला और निराशाजनक कहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed