सब्सक्राइब करें

शाही घराने से हैं दिग्विजय सिंह की बहू सृजाम्या, जानें उनसे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें

शिल्पा ठाकुर, नई दिल्ली Published by: अनिल पांडेय Updated Wed, 26 Dec 2018 02:57 PM IST
विज्ञापन
Know about sreejamya singh, daughter in law of digvijay singh
दिग्विजय सिंह अपने बेटे, बहु और पोते के साथ

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और उनके सांसद बेटे जयवर्धन सिंह के बारे में तो आपको खूब सुना होगा। आज हम आपको उनके बेटे की पत्नी यानी दिग्विजय सिंह की बहू सृजाम्या सिंह के बारे में बताने जा रहे हैं। जयवर्धन और बिहार के डुमरिया शाही घराने की राजकुमारी सृजाम्या की शादी 19 मई, साल 2015 में हुई थी। 

loader
Trending Videos
Know about sreejamya singh, daughter in law of digvijay singh
sreejamyta
सृजाम्या जयवर्धन से आयु में पांच साल छोटी हैं। मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल के शपथ वाले दिन सृजाम्या भी भोपाल आई थीं। जयवर्धन विधानसभा के लिए राघौगढ़ सीट से लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं। अपने पति को जिताने के लिए सृजाम्या ने काफी जोर शोर से प्रचार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Know about sreejamya singh, daughter in law of digvijay singh
sreejamya
अपने जन्मदिन के दिन भी सृजाम्या ने गांव वालों की मौजूदगी में केक काटा और बर्थविश के तौर पर पति के लिए वोट की मांग की। उन्होंने लोगों से पूछा कि उन्हें उनके पति का काम कैसा लगा। उनका कहना है कि वह अपने पति के निर्वाचन क्षेत्र कई बार जा चुकी हैं और वहां के लोग उनके परिवार की तरह हैं। 
Know about sreejamya singh, daughter in law of digvijay singh
दिग्विजय सिंह
राघौगढ़ के लोगों से उनका बेहद अच्छा जुड़ाव है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गृह नगर राघौगढ़ में उनका ऐतिहासिक किला भी है। वहीं उनका परिवार निवास करता है। सृजाम्या का परिवार काफी समय से राजनीति से जुड़ा है। उनके दादा रणविजय सिंह आरजेडी का मुख्य चेहरा रह चुके हैं और दो बार बिहार विधानसभा में विधायक रह चुके हैं। उनके परदादा शत्रुमर्दन शाही पूर्व शिक्षा मंत्री रह चुके हैं।
विज्ञापन
Know about sreejamya singh, daughter in law of digvijay singh
भारत माता की जय कहने में गलत क्या है - फोटो : PTI
तीन बार मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय का बिहार से पुराना नाता है। उनकी दादी वहीं की रहने वाली थीं। वह मुख्यमंत्री रहते हुए भी कई बार बिहार जाते रहे हैं। आज भी उन्हें राघौगढ़ के लोग राजा कहकर संबोधित करते हैं। उनके बेटे जयवर्धन ने देहरादून के स्कूल से शिक्षा प्राप्त करने के बाद आगे की पढ़ाई अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी से की है।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed