{"_id":"5872249b4f1c1b5e2aba7e89","slug":"ccorey-anderson-scores-10-sixes-and-creates-new-kiwi-record-in-t20-against-new-zealand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कीवी बल्लेबाज ने तोड़ा मैकुलम का सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड, दिलाई टीम को जीत ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कीवी बल्लेबाज ने तोड़ा मैकुलम का सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड, दिलाई टीम को जीत
Sun, 08 Jan 2017 09:57 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 08 Jan 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
न्यूजीलैंड
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में न्यूजीलैंड के खब्बू बल्लेबाज का बल्ला ऐसा चला कि बांग्लादेश के गेंदबाज पस्त हो गए।
इस कीवी बल्लेबाज ने तोड़ा मैकुलम का सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड, दिलाई टीम को जीत
2 of 5
कोरी एंडरसन
- फोटो : getty
वनडे में मजह 36 गेंदों में शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर कोरी एंडरसन ने ऐसी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की कि बंगाल टाइगर पस्त नजर आए। एंडरसन ने 41 गेंदों पर 94 रन की धमाकेदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 छक्के लगाए और एक टी-20 मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के ब्रैंडम मैकुलम के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। यह न्यूजीलैंड के किसी भी बैट्समैन की ओर से टी20 मैच की एक पारी में लगाए गए सर्वाधिक छक्कें हैं।
इस कीवी बल्लेबाज ने तोड़ा मैकुलम का सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड, दिलाई टीम को जीत
3 of 5
कोरी एंडरसन
इससे पहले न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ने साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 116 रनों की पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने आठ छक्के जमाए थे। विश्व में वह एक टी-20 मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों में पांचवें स्थान पर हैं। एंडरसन ने अपनी धमाकेदार पारी के दौरान एक छक्का ऐसा जड़ा कि गेंद सीधे स्टेडियम के पास स्थित एक स्ट्रीट वेंडर की दुकान पर जा गिरी और दुकान का मालिक हक्का-बक्का रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस कीवी बल्लेबाज ने तोड़ा मैकुलम का सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड, दिलाई टीम को जीत
4 of 5
कोरी एंडरसन
सीरीज के तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। केन विलियमसन और जेम्स नीशम ने कीवी पारी की शुरूआत की। कोरी एंडरसन ने कप्तान केन विलियमसन के साथ चौथे विकेट के लिए 124 रन की साझेदारी की। विलियमसन ने 60 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 195 रन का लक्ष्य रखा।
विज्ञापन
इस कीवी बल्लेबाज ने तोड़ा मैकुलम का सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड, दिलाई टीम को जीत
5 of 5
कोरी एंडरसन
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 167 रन बना सकी। इस तरह कीवी टीम ने 27 रन से जीत हासिल कर सीरीज में बांग्लादेश का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया। बांग्लादेश को इस दौरे पर अब दो टेस्ट मैच खेलने हैं। उसे अब तक इस दौरे पर सभी तीन वनडे और तीन टी20 मैचों में शिकस्त का मुंह देखना पड़ा है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।