{"_id":"67dbe29142824eeb0e076855","slug":"chahal-and-dhanashree-divorced-read-yuzvendra-chahal-and-dhanashree-verma-love-story-relationship-timeline-2025-03-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chahal-Dhanashree Divorce: धनश्री ने पहली बार में ठुकराया था चहल का प्यार, फिर ऐसे परवान चढ़ा इश्क, पूरी कहानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Chahal-Dhanashree Divorce: धनश्री ने पहली बार में ठुकराया था चहल का प्यार, फिर ऐसे परवान चढ़ा इश्क, पूरी कहानी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बांद्रा
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 20 Mar 2025 03:10 PM IST
सार
चहल और धनश्री का गुरुवार को तलाक हो गया। चहल और धनश्री के तलाक पर चहल का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील नितिन कुमार गुप्ता ने कहा, 'कोर्ट ने दोनों पक्षों की संयुक्त याचिका स्वीकार कर ली है। अब दोनों पक्ष पति-पत्नी नहीं रहे।'
भारत के स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर/डांसर धनश्री वर्मा की राहें अलग हो गई हैं। दोनों का तलाक हो गया है। बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर गुरुवार को बांद्रा फैमिली कोर्ट ने इस मामले पर फैसला सुनाया और शादी को बिना किसी कूलिंग पीरियड के खत्म करने की मंजूरी दे दी। दोनों की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी। आइए जानते हैं कि दोनों के बीच प्यार कैसे परवान चढ़ा था। चहल ने खुद अपनी जुबानी अपनी लव स्टोरी बताई थी...
2 of 7
चहल और धनश्री
- फोटो : Instagram
चहल बताते हैं कि उन्होंने कोरोना महामारी के कारण लगे पहले लॉकडाउन में डांस क्लास जॉइन किया था। वह धनश्री वर्मा से ऑनलाइन डांस सीख रहे थे। धनश्री एक मशहूर कोरियोग्राफर हैं और उनके सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर हैं। दोनों के बीच उसी समय काफी बातचीत हुई थी। फिर दिसंबर 2020 में दोनों की शादी हो गई थी। चहल ने पिछले साल एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया था कि कैसे उन्होंने धनश्री को प्रपोज किया था।
चहल ने कहा- जब लॉकडाउन हुआ तो मैं अपने परिवार के साथ था। यह पहली बार था कि मैं अपने घर गुरुग्राम में इतने लंबे समय तक रहा। लगभग तीन-चार महीने। मैंने अपने परिवार और अपने पालतू जानवरों के साथ समय बिताया। तब मुझे डांस सीखने का मन हुआ था। मुझे यह मालूम चला कि धनश्री ऑनलाइन डांस सिखाती हैं। इसलिए मैंने दो महीने तक ऑनलाइन क्लासेस लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
चहल ने आगे बताया- फिर एक दिन मैंने उनसे पूछा कि आप जीवन में इतनी खुश क्यों हो? उन्होंने जवाब दिया कि मैं ऐसी ही हूं। मैं जीवन में छोटी-छोटी चीजों में खुशी ढूंढती हूं। मुझे लगा यह मेरी जीवनसाथी बन सकती है और मैंने अपने परिवार को बताया। मैंने धनश्री से कहा कि मैं आपसे शादी करना चाहता हूं, आपको डेट नहीं करना चाहता।
चहल ने कहा, 'मैं डेटिंग में समय बर्बाद नहीं करना चाहता था। मैं तब 30 साल का था। धनश्री ने मेरे प्रपोजल को इनकार कर दिया था। धनश्री ने मुझसे कहा था कि मैं पहले आपसे मिलना चाहती हूं। हम उससे पहले कभी नहीं मिले थे। हम मुंबई में मिले और फिर उन्होंने कहा- हां, ठीक है मैं शादी करूंगी।' धनश्री डॉक्टर हैं और उन्होंने साल 2014 में डेन्टिस्ट की पढ़ाई की थी। हालांकि, उन्होंने डॉक्टर बनने की बजाए एक फिटनेस ट्रेनर, कोरियोग्राफर और यूट्यूबर बनना ज्यादा पसंद किया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।