{"_id":"67b2c6ad37903b28cd02698f","slug":"champions-trophy-mohammad-hafeez-not-happy-with-changing-batting-order-of-babar-azam-appeals-to-pcb-2025-02-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Champions Trophy: बाबर से ओपनिंग कराने के फैसले से खुश नहीं हैं आमिर-हफीज, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से की अपील","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Champions Trophy: बाबर से ओपनिंग कराने के फैसले से खुश नहीं हैं आमिर-हफीज, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से की अपील
Mon, 17 Feb 2025 10:48 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 17 Feb 2025 10:48 AM IST
सार
2017 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली पाकिस्तान टीम का हिस्सा रहे मोहम्मद आमिर और मोहम्मद हफीज ने बतौर सलामी बल्लेबाज बाबर आजम की नई भूमिका के बारे में बात की है।
विज्ञापन
आमिर, बाबर और हफीज
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। अब दोनों टीमें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शुरुआती मैच में फिर से भिड़ेंगी। इस सीरीज में पाकिस्तान की टीम ओपनिंग की समस्या से जूझती दिखी और चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इसको लेकर समस्याएं बढ़ गई हैं। त्रिकोणीय सीरीज में ओपनिंग करते हुए बाबर आजम पूरी तरह फ्लॉप रहे थे। ऐसे में पाकिस्तान के दो दिग्गज क्रिकेटर बाबर के इस रोल से नाराज हैं और उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से अपील की है।
बाबर-रिजवान
- फोटो : ICC
आमिर और हफीज ने बाबर की भूमिका पर बात की
2017 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली पाकिस्तान टीम का हिस्सा रहे मोहम्मद आमिर और मोहम्मद हफीज ने बतौर सलामी बल्लेबाज बाबर आजम की नई भूमिका के बारे में बात की है। दोनों ने पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट के बाबर से ओपनिंग कराने के फैसले की आलोचना की है। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुनी गई पाकिस्तान टीम से खराब फॉर्म के चलते अब्दुल्ला शफीक को बाहर कर दिया गया था। वहीं, सैम अयूब चोटिल हैं। ऐसे में पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट ने फखर जमां के साथ बाबर को ओपनिंग कराने का सोचा, जो कि फ्लॉप साबित हुआ।

बाबर आजम
- फोटो : PCB Twitter
बाबर से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कराने की मांग
बाबर त्रिकोणीय सीरीज में अपनी तीनों पारियों में 30 रन का आंकड़ा पार करने में नाकाम रहे हैं। पूर्व क्रिकेटरों ने उन्हें फिर से तीन नंबर पर बल्लेबाजी कराने की मांग की है। त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में वह 10 रन, दूसरे में 23 रन और तीसरे में 29 रन बना सके थे। तीनों ही मैचों में उन्होंने ओपनिंग की थी। पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने कहा है कि बाबर को अपनी मजबूती का उपयोग करने की अनुमति दी जानी चाहिए।

मोहम्मद आमिर
- फोटो : ICC/T20 World Cup
'बाबर पूरी ताकत का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे'
उन्होंने कहा, 'जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, अगर मुझे नई गेंद से गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला तो मैं अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल नहीं कर पाऊंगा। इसी तरह बाबर की ताकत नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने की है। इस पोजिशन पर वह जानते हैं कि पारी कैसे संवारनी है। टी20 में सलामी बल्लेबाज की भूमिका वनडे और टेस्ट की भूमिका से अलग होती है।'

- फोटो : PCB
'बाबर अलग-अलग चीजें करने की कोशिश कर रहे'
उन्होंने कहा, 'वह चरणों में पारी को संवारना जानते हैं। ओपनिंग करते हुए शुरुआती 10 ओवर में आपको मौका लेना होगा। अगले 10 ओवर में आपको साझेदारी बनानी होती है। बाबर को मिली भूमिका अलग है। बाबर एक बड़े खिलाड़ी हैं, लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें नंबर तीन पर खेलना चाहिए था। यही उनकी ताकत है। हां, जब आप फंस जाते हैं, तो आप अलग-अलग चीजों की कोशिश करते हैं। शायद मुझे यहां या वहां से रन लेने चाहिए।'