{"_id":"5cd174e1bdec22071c2deedf","slug":"chris-morris-get-a-chance-to-play-world-cup-2019-in-place-of-anrich-nortje","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्रिस मॉरिस के लिए खुशखबरी, IPL में फ्लॉप होने के बावजूद मिला World cup में खेलने का मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिस मॉरिस के लिए खुशखबरी, IPL में फ्लॉप होने के बावजूद मिला World cup में खेलने का मौका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Tue, 07 May 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
chris morris
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडियन टी-20 लीग में दिल्ली के लिए खेल रहे ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को विश्व कप में खेलने का सुनहरा मौका मिल गया है। दिल्ली के लिए उनके खराब प्रदर्शन के बावजूद उनका सिलेक्शन हो गया है। टीम के तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्त्जे के चोटिल होने की वजह से ऐसा हुआ है। उनके अंगूठे में प्रैक्टिस के दौरान चोट लग गई थी। उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में अभी 6 से 8 हफ्ते लगेंगे।
2 of 5
एनरिच नॉर्टजे
अब विश्व कप 2019 में नॉर्त्जे की जगह क्रिस मॉरिस खेलेंगे। वैसे तो नॉर्त्जे ने साउथ अफ्रीका के लिए महज 4 वन-डे मैच खेले हैं, लेकिन वो वर्ल्ड कप में अपनी टीम को अकेले ही मैच जिताने का दम रखते थे। दरअसल नॉर्त्जे की रफ्तार 150 किमी। प्रति घंटे से भी ज्यादा थी। रबाडा, एनगिडी और स्टेन के साथ मिलकर वो विरोधी टीमों को चित कर सकते थे।
3 of 5
morris
चोटिल नॉर्त्जे की जगह क्रिस मॉरिस को मौका तो मिल गया है लेकिन ये ऑलराउंडर बेहद ही खराब फॉर्म में है। इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली के लिए खेलने वाले मॉरिस ने ना बल्ले से योगदान दिया है और ना ही गेंद से उन्होंने कुछ खास प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
chriss morris
- फोटो : pti
इंडियन टी-20 लीग के मौजूदा सीजन में मॉरिस ने 9 मैचों में 13 विकेट तो लिए हैं लेकिन उनका इकॉनमी रेट भी 9 से ज्यादा का रहा है। वहीं, बतौर बल्लेबाज मॉरिस ने 9 मैचों में 32 ही रन बनाए हैं और वो तीन बार शून्य पर आउट हुए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
कागिसो रबाडा
- फोटो : पीटीआई
साउथ अफ्रीका के कई तेज गेंदबाज पहले से ही चोट से जूझ रहे हैं। लुंगी एन्गिडी मांसपेशियों में खिंचाव के चलते परेशान हैं। वहीं, रबाडा भी घायल हैं। तेज गेंदबाज डेल स्टेन भी कंधे की चोट से जूझ रहे हैं। स्टेन आईपीएल में दो ही मैच खेलकर बाहर हो गए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।