फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एयरपोर्ट पर पहली नजर में ही दिल दे बैठीं थीं अंजलि, छह साल छोटे सचिन से ऐसे हुईं थीं आंखें चार

Fri, 14 Feb 2020 09:06 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 14 Feb 2020 09:06 AM IST
विज्ञापन
Cricketers Valentine Day: Sachin Tendulkar and Anjali love story
सचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर - फोटो : ट्विटर

फरवरी को मोहब्बत का महीना कहा जाता है और यह शुरू हो चुका है। कहते हैं कि प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती, ये तो वो एहसास है, जिसमें दो दिल साथ-साथ हो और इसके लिए न वक्त, न कोई खास दिन और न किसी खास मौके की तलाश होती है, लेकिन वैलेंटाइन डे को इजहार-ए-इश्क के लिए खास बताया गया है।



इस कड़ी में हम क्रिकेट जगत के उन सितारों की बात करेंगे, जिनकी मोहब्बत की कहानी किसी रोमांचक मुकाबले से कम नहीं।

Cricketers Valentine Day: Sachin Tendulkar and Anjali love story
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ट्विटर

सचिन तेंदुलकर 90 के दशक की शुरुआत में क्रिकेट जगत में तेजी से अपनी पहचान बना रहे थे और टीम इंडिया की नई 'रन मशीन' भी बन चुके थे। मीडिया उन्हें मास्टर-ब्लास्टर का नाम भी दे चुकी थी और घुंघराले बालों वाला यह सितारा हर किसी के दिल में अपनी जगह बना चुका था, खासकर युवा महिला प्रशंसकों के बीच।

Cricketers Valentine Day: Sachin Tendulkar and Anjali love story
सचिन और अंजलि तेंदुलकर

रन बनाने की धुन पर सवार क्रिकेट के इस अनमोल सितारे के पास ढेरों लड़कियों के साथ रोमांस करने की मानो फुर्सत ही नहीं थी और हजारों हसीनाओं का नाजुक दिल तोड़ते हुए, उन्होंने 24 मई 1995 को महज 22 साल की उम्र में अपने से 6 साल बड़ी शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंजलि से शादी कर ली। अचानक हुई इस शादी ने हजारों हसीन दिलों को एक ही झटके में तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cricketers Valentine Day: Sachin Tendulkar and Anjali love story
सचिन और अंजलि तेंदुलकर

मैदान पर बल्ले से बोलने वाले मास्टर-ब्लास्टर और अंजलि की लव स्टोरी भी कम दिलचस्प नहीं। दोनों की पहली मुलाकात शादी से करीब 5 साल पहले हुई थी। 1990 में मुंबई एयरपोर्ट पर जब सचिन इंग्लैंड का दौरा करके स्वदेश लौट रहे थे तो अंजलि भी वहीं पर थीं और वहीं उनकी मुलाकात हो गई।

विज्ञापन
Cricketers Valentine Day: Sachin Tendulkar and Anjali love story
सचिन और अंजलि तेंदुलकर

जब पहली बार अंजलि ने सचिन को एयरपोर्ट पर देखा तो वो उन्हें बेहद क्यूट लगे। जिसके बाद अंजलि ऑटोग्राफ के लिए मास्टर-ब्लास्टर के पीछे तक भागी। सचिन से मिलने के लिए अंजलि ने कई पापड़ बेले। यहां तक की झूठी पत्रकार बनकर सचिन के घर तक पहुंच गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed