सब्सक्राइब करें

संन्यास के एलान के बाद धोनी और रैना का पहला वीडियो आया सामने, गले लगते दिखे दोनों खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 16 Aug 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
CSK Share Ms Dhoni And Suresh Raina Video After Their Retirement
एमएस धोनी और सुरेश रैना - फोटो : ट्विटर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनके साथी खिलाड़ी सुरेश रैना ने 15 अगस्त की शाम को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। फिलहाल दोनों ही खिलाड़ी चेन्नई में हैं और चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में जल्द ही मैदान पर लौटने की तैयारी कर रहे हैं। आईपीएल के लिए यूएई रवाना होने से पहले सीएसके का कैंप चेन्नई में लगा है।

Trending Videos
CSK Share Ms Dhoni And Suresh Raina Video After Their Retirement
धोनी-सीएसके - फोटो : PTI

धोनी ने शनिवार को प्रैक्टिस के बाद इंस्टाग्राम पर अपने संन्यास एलान कर दिया। रविवार की सुबह चेन्नई सुपर किंग्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों खिलाड़ी एक दूसरे को गले लगा रहे हैं और साथ में दूसरे खिलाड़ी भी मौजूद हैं। वीडियो में धोनी ट्रेनिंग से लौटते हुए नजर आ रहे हैं। फिर धोनी और रैना ने एक-दूसरे को गले भी लगाया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
CSK Share Ms Dhoni And Suresh Raina Video After Their Retirement
चेन्नई

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए दोनों ही खिलाड़ी बेहद ही अहम हैं। शुरुआत से लेकर अब तक वो इसी टीम का हिस्सा रहे हैं। हालांकि जब फ्रेंचाइजी को बैन किया गया था, तब ये दोनों खिलाड़ी अलग-अलग टीमों से खेले थे। मगर जैसे ही 2018 में सीएसके की वापसी हुई, धोनी ने फिर से उसे चैंपियन बनाया।

CSK Share Ms Dhoni And Suresh Raina Video After Their Retirement
csk

19 सितंबर से यूएई में होने वाले आईपीएल के 13वें सत्र के लिए सीएसके खिलाड़ी तैयारी में जुटे हैं। टीम अगले सप्ताह यूएई के लिए रवाना होगी। कोरोना वायरस के चलते बीसीसीआई ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कोरोना टेस्ट नेगेटिव आने के बाद ही खिलाड़ी टीम से जुड़ेंगे। यूएई में खिलाड़ियों को छह दिन क्वारंटीन में भी रहना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed